मौजूदा समय में भारत में कोरोना वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है। आलम यह है रोजाना सैकड़ों लोग बिना इलाज के दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वर्तमान में कई संस्थाएं और बॉलीवुड सेलेब्स मिलकर लोगों की मदद करने में जुटे हैं। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज देश की स्थिति देखते हुए लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।
इस दौरान जैकलीन जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए एक फॉउंडेशन YOLO (You Only Live Once) लॉन्च किया है इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसी योजना के तहत जैकलीन फर्नांडीज मुंबई की सड़कों पर कई लोगों को खाना खिलाती दिखाई दे रही हैं। वे लगातार लोगों की मदद कर रही हैं और उन्हें खाना खिला रही हैं। यही नहीं एक्ट्रेस अब खुद भी खाना बना रही हैं। साथ ही स्टॉल लगाकर लोगों को खाना परोस भी रही हैं।
अब जैकलीन फर्नांडीज की लोगों को खाना खिलाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जैकलीन तस्वीरों में नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही जैकलीन ने ब्लू डेनिम कैरी की है।
एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर…
जैकलीन फर्नांडीज ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि हमें एक जिंदगी मिली है हम लोगों की मदद कर बहुत कुछ बदल सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे येलो फाउंडेशन की घोषणा करके काफी गर्व महसूस हो रहा है। इस कठिन समय में येलो कई लोगों की मदद करने में जुटा है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हम जरूरत मंद लोगों की हर तरह से मदद कर सकें यह एक नहीं कई जिंदगियों को बदल देगा।
जैकलीन फर्नांडीज कई गैर सरकारी कई संस्थाओं से साथ मिलकर लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बैंक एनजीओ के साथ मिलकर उन्होंने1लाख लोगों के लिए खाने की इंतजाम किया। यही नहीं अभिनेत्री ने फेनलाइनफाउंजेशन के साथ मिलकर उन्होंने जानवरों के लिए भी खाने और उनके स्वस्थ रहने की व्यवस्था भी की। इसके अलावा जैक्लीन फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए भी मास्क और सैनिटाइजर मुहैया करवाएंगी।
बता दें, देश में भयावह हालात देखते हुए कोरोना काल में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा सोनू सूद, सलमान खान, अक्षय कुमार,रवीना टंडन,सुनील शेट्टी,प्रिंयका चोपड़ा, आलिया भट्ट जैसे कई सेलेब्स लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं।