कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए दिल्ली समेत मुंबई और हरियाणा में जिम को बंद कर देने का आदेश जारी किया गया है। अब जिम बंद होने की वजह से न केवल आम जनता परेशान है,बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी काफी दुविधा में है।

ऐसे में जिन भी लोगों को रोज जिम करने की आदत हैं उन सभी लोगों के लिए जैकलिन फर्नांडीस योगा का आसान करने अपने वीडियो के जरिए बता रही हैं। दरअसल जैकलिन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछेक वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर किए हैं जिसमें वो योगा करते दिख रही है।

यहां देखिए वीडियो
जैकलिन फर्नांडीस इस वीडियो में योगा कर रही हैं वीडियो के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक भी बज रहा है। योगा करते हुए जैकलिन ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है जिसमें अभिनेत्री काफी बोल्ड लुक दे रही है। इतना ही नहीं योगा का वीडियो शेयर करते हुए जैकलिन ने कैप्शन में लिखा है स्ट्रेच । आपके स्पाइन को हेल्थी और खुश रखेगा। यह योगा पोज मेरे हमेशा से पसंदीदा भी रहा है।
वहीं एक और अन्य वीडियो शेयर करते हुए जैकलिन फर्नांडीस ने लिखा है याद रखना योगा करते वक्त अच्छा म्यूजिक और डीप ब्रीथ आपको जरूर लेनी है।
अब जैकलिन का ये वीडियो देख उनके फैंस खुद को कमेंट्स करने से रोक नहीं पाए। इसलिए तो उनकी वीडियो पर किसी ने अमेजिंग लिखा है। तो कोई हार्ट इमोजी कमेंट में लिख रहा है।



Download Android App
Download iOS App



