मुंबई में बीती रात जियो वर्ल्ड सेंटर में फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन किया गया। जोकि बेहद ही शानदार और बॉलीवुड सितारों से सजा हुआ मिला। इस अवॉर्ड फंकशन में सिनेमा जगत के कई सितारों ने शिरकत की जिन्होंने इस इवेंट में और भी चार-चाँद लगा दिए। इसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी ग्लैमरस अंदाज़ में पहुंची थीं।
जान्हवी कपूर ने इस साल फिल्मफेयर में परफॉर्म भी किया उनके परफॉरमेंस ने सबको उनका दीवाना ही बना दिया, लेकिन रेड कार्पेट पर जाने से पहले ही उनकी गाउन की जिप खराब हो गई और फिर उसे ठीक कराना पड़ा। जान्हवी कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और एक तस्वीर भी साँझा की।
इस बात की जानकारी देते हुए जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब रेड कार्पेट पर जाने से पांच मिनट पहले और स्टेज पर परफॉर्म करने से 12 मिनट पहले आपके गाउन की जिप फट जाए.”
फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह के रेड कार्पेरट पर जान्हवी कपूर पर्पल कलर के बेहद ही ग्लैमरस गाउन पहने हुए पहुंची थीं उनका बोल्ड अंदाज़ और न्यूड मेकअप सबका ध्यान उनकी ओर बखूबी खींच रहा था। जब जान्हवू कपूर वहां पहुंचीं तो सभी की निगाहें उन पर ही जा थमी। उन्होंने इस मौके पर गले में बेहद खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना हुआ था जिसकी वर्थ लाखो में बताई जा रही हैं।
इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट की फिल्म गंगुबाई कठियावाड़ी का जलवा रहा। आलिया को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और निर्देशक संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट एक्टर का खिताब फिल्म बधाई दो के लिए राजकुमार राव को दिया गया। और भी कई सितारों ने इस शाम में अवार्ड को अपने नाम किया।