श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर जान्हवी कपूर ने शेयर किया बेहद भावुक पोस्ट, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

आज बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि है और सो साल पहले आज ही के दिन मशहूर एक्ट्रेस के निधन की दुखद खबर ने फैंस को गमगीन कर दिया था। दिवंगत श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बेहद भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आज बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार  श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि है और सो साल पहले आज ही के दिन मशहूर एक्ट्रेस के निधन की दुखद खबर ने फैंस को गमगीन कर दिया था। दिवंगत श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर उनकी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बेहद भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
जान्हवी अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थी और जिस वक्त उनकी मां का निधन था वो अपनी डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग में व्यस्त थी। पूरे परिवार के साथ साथ श्रीदेवी के निधन की खबर एक बड़े सदमे की तरह थी। 
जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए जो तस्वीर सोशल मीडिया अपर पोस्ट की है , उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है – ‘आप हर दिन याद आती हो।’ इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में जान्हवी सोफे पर लेटकर श्रीदेवी को जोर से गले लगाए हुए नजर आ रही है। 

View this post on Instagram

Miss you everyday

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

ये तस्वीर जान्हवी के बचपन की है और इसमें मां – बेटी की बेहद खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा , महीप कपूर ने कमेंट कर श्रीदेवी को याद किया है। 
पूर्व टीवी अभिनेत्री, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर किया है। बता दें,  श्रीदेवी चाहती थी कि वो अपनी बेटी को सुपरस्टार बनता देखें और जान्हवी की डेब्यू फिल्म के लिए उनके दिन में बहुत अरमान थे पर इससे पहले ही उनका निधन हो गया। 
24 फरवरी 2018 को एक्ट्रेस श्रीदेवी की होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत होने की खबर  आयी थी। इस दौरान वो दुबई में एक शादी समारोह  करने गयी हुई थी। उस वक्त  उनके पति बोनी कपूर उनके साथ थे।  

Ujjwal Jain