श्रीदेवी की बड़ी बेटी Janhvi Kapoor की पहली फिल्म धड़क हिट रही। इस फिल्म में जाह्नवी और ईशान खट्टर की जोड़ी एक दम जम रही थी और इन दोनों ही स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीतने में सफल रहे। बता दें कि अब वहीं जाह्नवी फिल्म धड़क के बाद अपनी दूसरी फिल्म ‘तख्त’ साइन कर ली है।
यह फिल्म के मुख्य किरदार
एक फिल्म पुरानी Janhvi Kapoor इसमें बॉलीवुड के बड़े स्टार्स रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्मकार करण जौहर की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘तख्त’ में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट और अनिल कपूर जैसे सितारे एक साथ दिखाई देंगे।
फिल्म में भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगी। करण जौहर के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा मूवी है। खबरों की माने तो ये फिल्म मुगल काल की पीरियड ड्रामा है। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल फिल्म में औरंगजेब की भूमिका निभाएंगे और जाह्ववी औरंगजेब की पत्नी का।
करण जौहर ने ट्वीट कर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया और लिखा, ‘मैं बहुत एक्साइटेड हूं मूवी में इन कास्ट के साथ काम करने को।’
https://twitter.com/karanjohar/status/1027368104706207744
आखिरी बार फिल्म ए दिल है मुश्किल को डायरेक्ट करने वाले करण जौहर अपने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। करण जौहर ने अपनी इस फिल्म की स्टार कास्ट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है।
करण जौहर द्वारा इस फिल्म का ऐलान गुरुवार सुबह ट्विटर पर किया गया। करण ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इतिहास से जुड़ी यह एक अविश्वसनीय कहानी है। राजसी मुगल सिंहासन के लिए एक महाकाव्य लड़ाई… एक कहानी परिवार की, महत्वाकांक्षा की, लालच की, विश्वासघात की, प्रेम की और उत्तराधिकार की… तख्त युद्ध और प्यार के बारे में है’।
https://twitter.com/karanjohar/status/1027366318893281280
यह है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शाहजहां और मुमताज के बच्चों के इर्द गिर्द घूमते हुए नजर आएगी। सूत्रों के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह औै विक्की कौशल भाइयों की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं करीना कपूर खान इस फिल्म में रणवीर सिंह की बहन की भूमिका में दिखाई देंगी और आलिया भट्ट फिल्म में रणवीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी।
फिल्म धड़क में भले ही Janhvi Kapoor और ईशान खट्टर की उम्र लगभग बराबर थी और वह एक-दूसरे के साथ रोमांस कर जच रहे थे वहीं अब जाह्नवी अपनी अगली फिल्म में अपने से 9 साल बड़े एक्टर विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘तख्त’ में रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाएगा।