लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

जानी को मिल रही जान से मारने की धमकियां, गीतकार ने पंजाब के CM को पत्र लिखकर मांगी सुरक्षा

कुछ समय पहले जानी की कार एक हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। जानी उस हादसे में तो बच गए थे, लेकिन जानी को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में जानी काफी डरे हुए हैं, जिसके चलते उनके पंजाब छोड़ने की खबरें भी आ रही है।

पंजाबी म्यूजिक
इंडस्ट्री के
 मशहूर गीतकार जानी के गानों का हर कोई दिवाना है। जानी ने एक
से बढ़कर एक पंजाबी गाने तो दिए ही, लेकिन इसके साथ कई हिंदी गानों से भी लोगों
का ढेर सारा प्यार पाया है। कुछ समय पहले जानी की कार एक हादसे का शिकार हो गई थी,
जिसमें वह बाल बाल बच गए थे। जानी उस हादसे में तो बच गए थे, लेकिन अभी तक लगता है
जानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हादसे का शिकार होने के बाद जानी
को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही है। ऐसे में जानी काफी डरे हुए हैं, जिसके चलते उनके पंजाब छोड़ने की खबरें भी आ
रही है। 

1659502069 ca659acf2e1357e3f696694afd6a4471

जानी को फोन पर
लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है, जिसकी जानकारी जानी ने पंजाब पुलिस को दी है। जानी ने बताया कि न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी जान का खतरा
है। जानी ने अपने परिवार को विदेश भेज दिया है। जानी के साथ साथ उनके मैनेजर को भी
धमकियां मिल रही है। इन सबको देखते हुए जानी ने पंजाब पुलिस को जानकारी देने के
साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी चिट्ठी लिखी है।

1659502080 jaani 2 1659495884

जानी ने चिट्ठी
में सीएम को जानकारी दी कि वो कैसे पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े और उन्होंने पंजाबी म्यूजिक
को नया मुकाम पर पहुंचाया। इससे पहले मोहाली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी। उस हादसे के बाद अचानक से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगी जो किसी साजिश
की ओर इशारा कर रही हैं।

1659502110 284885937 157487580104184 8202206767184826303 n

जानी ने यह भी
जानकारी दी कि उनके साथ उनके मैनेजर दिलराज सिंह नंदा को भी धमकियां मिल रही हैं।
इस बारे में मोहाली एसपी से भी बात हुई। जानी ने यह भी जानकारी दी वह अपनी फैमिली को पहले
ही शिफ्ट कर चुके है। जानी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद
किसी बाहर की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग करना बेहद खतरनाक है। जानी ने अपने लेटर में
अपने और उनके मैनेजर के लिए सिक्योरिटी की मांग की है।

1659502199 12345

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
के बाद कई सारे सेलेब्स गैंगस्टर के रडार पर आ गए है । कुछ दिनों पहले ही एक्टर सलमान
खान को जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था, जिसके बाद उन्होंने गन लाइसेंस
के साथ ही अपनी कार को अपग्रेड किया। सलमान खान के बाद अब जानी को भी गैंगस्टर की
तरफ से जान की मारने की धमकियां मिलने लगी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।