जन्माष्टमी का पर्व इस साल पूरे देश में 12 अगस्त बुधवार को मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के दिन धूमधाम ने मनाया जाता है। देश के साथ विदेशों में भी भगवान कृष्ण के भक्त यह उत्स्व धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन हर जगह श्री कृष्ण की पूजा होती है। सभी के लिए बहुत खास जन्माष्टमी का त्योहार होता है। भगवान श्री कृष्ण पर कई फिल्में हिंदी सिनेमा में भी बन चुकी हैं। बड़े पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका कई एक्टर्स ने निभाई है। चलिए आज आपको उन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (OMG) साल 2012 में रिलीज हुई थी और इसमें एक्टर अक्षय कुमार ने श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। दर्शकों को भी अक्षय का यह किरदार पसंद आया था। इस फिल्म में दिखाया था कि सही और गलत का पाठ पढ़ाने अपने एक भक्त को भगवान श्री कृष्ण धरती पर आये थे। अभिनेता परेश रावल ने फिल्म में अक्षय के साथ अहम भूमिका निभाई थी। भक्ति और अंधविश्वास में फर्क फिल्म में कानूनी दांव पेंच के माध्यम से समझाया था।
एनटी रामा राव
तेलुगू इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता एनटी रामा राव ने भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका 17 फिल्मों में निभाई थी। फिल्म ‘श्री कृष्ण अर्जुन युद्धम’, 1964 में आई फिल्म ‘कर्नन’ और 1977 में आई फिल्म ‘दान वीर सूरा कर्ण’ उनमें से एक फिल्में हैं और इनमें उन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभाया।
पवन कल्याण
तेलुगू इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर पवन कल्याण ने भी श्री कृष्ण का किरदार बड़े पर्दे पर निभाया है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओ माय गॉड’ के तेलुगू वर्जन में पवन कल्याण ने भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए थे। ‘गोपाला गोपाला’ इस फिल्म का नाम रखा गया था।
जैमिनी गणेशन
तमिल फिल्मों के एक्टर जैमिनी गणेशन भी बड़े पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। फिल्म ‘चक्रधारी’ में श्री कृष्णा का किरदार उन्होंने निभाया था। साल 1948 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी।जैमिनी गणेशन के ही प्रोडक्शन हाउस में यह फिल्म बनी थी।