बॉलीवुड डीवा और स्टार किड जाह्नवी कपूर आय दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी वीडियोस शेयर करती रहती है। जाह्नवी अक्सर अपनी कत्थक डांस की वीडियो शेयर करती है जो उनके फैंस काफी पसंद करते है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धीरे धीरे दर्शको के दिलो में जगह बनाने वाली जाह्नवी अब अपनी डांसिंग स्किल्स से भी लगता है दर्शको को मदहोश करने वाली है।
जाह्नवी ने रेखा के एक एवरग्रीन गाने पर किये अपने डांस के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जाह्नवी ने ये थ्रोबाक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमे वह थिरकती नज़र आ रही है। इसमें उनके एक्सप्रेशंस और अदाएं देख फैंस कमेंट्स बॉक्स में जमकर तारीफ बरसा रहा हैं। ये वीडियो काफी पुराना है जिसमे वह कत्थक के कुछ गुण सीखती दिख रही है।
जाह्नवी की बॉलीवुड में एक स्टारकिड होने के आलावा भी एक पहचान बन गयी है। दर्शको ने उनका फिल्म ‘रूही’ में किया काम काफी पसंद किया था। जान्हवी कपूर काफी समय से डांस ट्रेनिंग ले रही हैं। वह कई बार अपने क्लासिकल डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। इस बार उन्होंने पहले डांस वीडियो की झलक दिखाई है जिसे देख मनीष मल्होत्रा, शनाया कपूर से लेकर कई सितारों ने रिऐक्ट किया और उनकी जमकर तारीफ की।
फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी ने अब तक कुल 4 फिल्मे की है और वह अब अपनी आने वाली फिल्मो की तैयारियों में लगी हुई है। उनकी आने वाली फिल्म है ‘गुड लक जेरी’ और वरुण धवन के साथ ‘बवाल’।