बॉलीवुड एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट जावेद खान अमरोही का 70 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है, बता दे जावेद लम्बे समय से बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। वही एक्टर की डेथ की वजह लंग फेलियर बताई जा रही है। जावेद के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है और उन्हें भावना पूर्वक श्रद्धांजलि देते और शोक जताते नजर आ रहे है।
वही फिल्ममेकर रमेश तलवार ने जावेद खान के निधन की पुष्टि की है उन्होंने बताया जावेद लम्बे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे लंग फेलियर के चलते उन्होंने 14 फरवरी को आखिरी सांस ली, जिसके बाद बड़े बड़े कलाकारों ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया। वही बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स के साथ काम करने वाले जावेद ने बड़ी बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई है।
वही जावेद खान के निधन पर बॉलीवुड के सितारे पूनम ढिल्लों ने शोक जाहिर कर उन्हें याद कर लिखा है- वह मेरे नूरी के को-एक्टर थे…एक सज्जन पुरुष, उनके निधन से दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे” साथ ही गदर एक्ट्रेस अमीशा पटेल ने भी एक्टर निधन की मौत पर दुख जाहिर करते हुए एक सुपर एक्टर लिखकर आत्मा की शांति की दुआएं कीं।
वही एक्टर सुनील शेट्टी ने भी जावेद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा हमने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता को खो दिया है वो हमारे दिल में हमेशा रहेंगे, उन्हें और उनके परिवार को सहानुभूति देते हुए सुनील शेट्टी ने शोक जाहिर किया है।
बता दें, जावेद अमरोही ने ‘चक दे इंडिया!’ अंदाज अपना अपना’ और ‘लगान’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने टीवी पर कई हिट शोज जैसे नुक्कड़, और मिर्जा गालिब सीरीज में काम किया था। आज बेशक वो हमारे बीचा नहीं है पर उनकी यादें हमारे बीच हमेशा से ही ख़ास रहेंगी।