बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह का जबरदस्त जलवा जारी, सिर्फ 5 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार !

Summary :

kabir singh, kabir singh movie, box office, box office collection, kabir singh collection

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को प्रदर्शित हुयी है। यह फिल्म तेलुगु की सुपर हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। यह फिल्म 3123 स्क्रींस पर रिलीज़  हुई है। ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है। 
फिल्म ने टिकट खिड़की पर जबरदस्त ओपनिंग की। फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान शानदार 70 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। कबीर सिंह की कहानी और शाहिद कपूर के कैरेक्टर पर बवाल मचा हुआ है।
फिल्म में शाहिद कपूर का कैरेक्टर महिला विरोधी बताया जा रहा है। कबीर सिंह का बिगड़ल, पागल और गुस्सैल शाहिद कई लोगों की आंखों की किरकिरी बन गया है। कुछ डॉक्टरों ने कबीर सिंह के जरिए मेडिकल प्रोफेशन की गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है।
 इसके बावजूद शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। तमाम विवादों को दरकिनार कर दर्शक शाहिद की फिल्म को मनोरंजक बता रहे हैं। फिल्म ने चौथे दिन 17.54 करोड़ और पांचवे दिन 16.53 करोड़ की कमाई की।
इस तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। उन्होंने इसका तेलुगु वर्जन भी निर्देशित किया था। फिल्म में कियारा आडवाणी ने फीमेल लीड रोल निभाया है। 
हिंदी के ऑफिशल रीमेक को बनाते समय निर्देशक ने उसे मूल फिल्म की तरह ही रहने दिया। फिल्म में शाहिद के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हो रही है। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है।
 इस गुस्से की वजह से उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफी कुछ खराब भी होता है। फिल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

Ujjwal Jain