इंटरनेट सेंसेशन अंजलि अरोड़ा एक बार फिर अपने डांस वीडियो की वजह से चर्चा
में छाई हुई हैं। कंगना रनौत के शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी के साथ नजदीकियों को
लेकर अंजली ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। शो के बाद से अंजलि की पॉप्युलैरिटी पहले
के मुताबिक कई गुना ज्यादा बढ़ गई है।
हर कोई अब उन्हें पहचानने लगा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग का अब
कोई जवाब नहीं है। काचा बादाम फेम अंजलि का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर
काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी साफ देखने को मिल रहा है। इस
वीडियो को लोग काफी लाइक कर रहे है और साथ में तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।
दरअसल, अंजलि अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया
है। वीडियो में उन्होंने डेनिम शॉर्ट्स और ब्रालेट के साथ एक श्रग कैरी किया हुआ
है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग
रही हैं। हालांकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने शो के बाद अपनी
फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। शो और अब में काफी अंदर दिखाई दे रहा है। अंजलि ने
वजन कम करने के साथ-साथ नया हेयर कट भी लिया है, जिसमें वह काफी शानदार लग रही हैं।
इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे है। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा
लोगों ने लाइक भी कर दिया है। अंजलि अरोड़ा ने अब तक अपने इंस्टा हैंडल पर करीब
700 पोस्ट किए हैं। इसमें से 90 फीसदी तो वह अपने हुस्न और ग्लैमर का ही तड़का
लगाती दिखाई दे रही हैं। उनकी हर पोस्ट को लोग काफी पसंद करते है।
बता दें कि लॉकअप शो के दौरान उनका नाम स्टैंडअप कमीडियन मुनव्वर फारूकी के साथ जुड़ा
था। दोनों का रिश्ता लॉक अप में तो खूब परवान चढ़ा। लेकिन उसके बाद ऐसा बिखरा कि
दोनों को साथ में एक हाय-हेलो करते भी नहीं देखा गया। वैसे अंजलि कमिटेड हैं,
उन्हें हाल ही उनके बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था।