बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के पिता और इंडस्ट्री के लिजेंडरी एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने सोमवार को हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। वीरू देवगन का कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है। वीरू देवगन के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड सदमे में है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सारे सितारें वीरू देवगन की अंतिम यात्रा में एकत्रित हुए और उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए पहुंचे। शाम छह बजे वीरू देवगन का अंतिम संस्कार किया गया।
वीरू देवगन के अंतिम दर्शन के लिए शाहरुख खान, सनी देओल भाई बॉबी देओल के अलावा संजय दत्त, सलमान खान के पिता सलीम खान, ट्विंकल खन्ना, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और अनिल कपूर समेत कई सितारें अजय देवगन के घर पहुंचे।
काजोल को सहानुभूति देते नजर आईं ऐश्वर्या
इस कठिन समय में देवगन परिवार का हौसला बढ़ाने के लिए इस दौरान जब ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अजय देवगन के घर पहुंची।
इस दौरान काजोल अपने ससुर वीरू देवगन के अंतिम संस्कार पर काफी इमोशनल हो गई हैं। और काजोल, एश्वर्या राय के गले लगकर फूट-फूटककर रोने लग गयी। इस दौरान ऐश्वर्या काजोल को दिलासा देते हुए नजर आई।
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और काजोल का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर अजय देवगन को सहानुभूति देते हुए नजर आए।
बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन 77 साल के थे। उनकी अंतिम यात्रा बेटे अजय देवगन के घर से निकली थी। अजय देवगन अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान अजय देवगन काफी इमोशनल हो गए थे।
क्योंकि वह अंतिम समय में अपने पिता के साथ नहीं थे। इस दौरान अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म तानाजी की शूटिंग में बिजी थे। अपने पिता की निधन की सूचना सुनते ही वो तभी घर आ गए।