काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। न्यासा को फैंस बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं। लगता है काजोल की तरह उनकी बेटी को भी डांस का काफी शौक है। न्यासा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
न्यासा ने अपने स्कूल के इवेंट में अपनी मां काजोल के सुपरहिट गानों पर डांस किया है। वीडियो में न्यासा अपनी क्लासमेट के साथ कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां और माइ नेम इज खान के तेरे नैना पर डांस करती नजर आ रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस को न्यासा का डांस बहुत पसंद आ रहा है।
न्यासा देवगन कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं। मंदिर में लोअर और टॉप पहनकर वह गई थीं। जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर न्यासा पर कई कमेंट किए गए थे। एक बार न्यासा ज्यादा मेकअप करके दिवाली पार्टी में गई थीं। जिसके बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था।