लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

काजोल ने ठुकराया ‘झलक दिखला जा 10’ का ऑफर! अब 7 साल बाद फिर ये एक्ट्रेस करेंगी शो को जज

खबर है कि अभिनेत्री काजोल ने ‘झलक दिखला जा 10’ को जज करने का ऑफर ठुकरा दिया है। उनकी जगह अब माधुरी दीक्षित को साइन किया गया है। माधुरी ने 2014 तक इस डांस रिएलिटी शो को जज किया था। अब वह 7 साल बाद इसे जज करती नजर आएंगी।

इस समय टीवी के फेमस
डांस रिएलिटी शो झलक
दिखला जा सुर्खियों में बना हुआ है। शो पूरे 5 साल बाद अपने 10वें सीजन के साथ
छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को
अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही ऐसी खबरें आ रही थीं ऐक्ट्रेस काजोल
झलक दिखला जा 10को जज करेंगी। लेकिन अब काजोल की जगह एक बार
फिर शो में माधुरी दीक्षित ही जज के तौर पर वापसी करने जा रही हैं।

1656914250 jhalak dikhhla jaa 10 contestants name 2017 list judges host

काजोल ने ठुकराया ऑफर

1656914473 87604022 543364276373766 3272723434663500400 n

खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के चर्चित एक्ट्रेस काजोल को मेकर्स की तरफ से झलक
दिखला जा सीजन 10 को जज करने का ऑफर दिया गया था। अब खबर है कि अभिनेत्री काजोल ने
इस ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि ऑफर को ठुकराने की पीछे की वजह का अभी पता नहीं
चला है।

माधुरी दीक्षित की वापसी

1656914269 279768225 5099336633468532 8377152421428141978 n

काजोल के मना करने के बाद एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को शो के लिए साइन कर लिया
गया। इस शो में एक्ट्रेस करीब 7 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। इससे पहले वह साल
2014 में झलक दिखला जा को जज कर चुकी हैं। उनके बाद अभिनेता शाहिद कपूर और
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस की बतौर जज झलक दिखला जा में एंट्री हुई थी। हालांकि इस
बार इनमें से कोई भी शो को जज नहीं करेगा।

सितंबर से शुरू होगा सीजन 10

1656914283 tejasswi prakash to be part of jhalak dikhla jaa 10 01

बताया जा रहा है कि झलक दिखला जा 10
 इसी साल सितंबर में ऑन-एयर होगा। ऐसे में शो के मेकर्स
लगातार सेलेब्स को शो में हिस्सा लेने के लिए लगातार अप्रोच कर रहे हैं। अब तक तेजस्वी
प्रकाश
, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अदा खान, श्रद्धा आर्या,
सुरभि ज्योति और निक्की तंबोली जैसे स्टार्स को
अप्रोच किया जा चुका है। मगर अभी तक कोई ऑफिशल लिस्ट जारी नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।