आजकल एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ को लेकर काफी विवादों में है और अब इस लिस्ट में एक विवाद और जुड़ गया है। फिल्म की प्रमोशन में वैसे तो काफी कलाकार जोर-शोर से जुटे हुए है पर कभी-कभी पब्लिसिटी के चक्कर में काम खराब भी हो जाता है। इस बार शायद यही हुआ है।
इस फिल्म की प्रमोशन के लिए काम्या पंजाबी जो एक जानी -मानी टीवी स्टार है , उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर जिसमे वो बैकलेस नज़र आ रही हैं। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा होना लाज़मी था। हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और इसे डिलीट करने की वजह अभी साफ़ नहीं हो पायी है। इस पोस्ट को इंटरनेट पर अभी देखा जा सकता है।
वैसे तो एकता कपूर और विवादों का पुराना नाता है तो ये कोई नयी बात नहीं है। आपको बता दे एकता कपूर की इस फिल्म को काफी मशक्क्त के बाद अब ‘ए’ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ की अनुमति मिल गयी है। काम्या के अलावा इस फिल्म के प्रमोशन के लिए मौनी रॉय, दिव्यंका त्रिपाठी, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी ने भी लिपस्टिक के साथ तस्वीरें शेयर की हैं।
अब ये तो आने वाला वक्त बताएगा की प्रमोशन को हिट करने का ये फार्मूला कामयाब होता है या नहीं पर काम्या पंजाबी की काफी किरकिरी हो चुकी है।आपको बता दे ये फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरका’ अपने कंटेंट को लेकर पहले ही काफी विवादों में रही है पर एकता कपूर अपने अडिग रवैये के लिए इंडस्ट्री में मशहूर है।
वैसे जानकारों की माने तो फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर आधारित है पर बड़ी स्टार कास्ट के ना होने के कारण एकता पर काफी दबाव भी है। उम्मीद करते है एकता को इस फिल्म से सफलता प्राप्त होगी और दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी।