कंगना रनौत मेंटल हेल्थ को लेकर भिड़ीं डॉक्टर्स से, यूजर ने कहा- सब पता है तुमको, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। किसी भी मुद्दे पर कंगना बोल्ड बयान देती दिखाई देती हैं। ट्विटर पर हाल ही में उन्होंने एंट्री की है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। किसी भी मुद्दे पर कंगना बोल्ड बयान देती दिखाई देती हैं। ट्विटर पर हाल ही में उन्होंने एंट्री की है। हालांकि उनकी टीम से पहले ट्वीट किए जाते थे। अब वह खुद ट्वीट कर रही हैं। सबसे खास बात यह है कि जिन ट्वीट्स में यूजर ने टैग कर रहे हैं उनका जवाब भी कंगना दे रही हैं। कुछ ट्वीट्स मेंटल हेल्थ को लेकर सामने आये हैं। जिन लोगों ने उनके ज्ञान पर इस मामले में सवाल उठाए हैं उन्हें करार जवाब एक्ट्रेस ने दिए हैं। 
कंगना के कॉमेंट से मेंटल हेल्थ पर बात हुई शुरू 
बता दें कि कंगना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोई मेडिकल प्रूफ मानसिक बीमारी का नहीं होता है। सच्चे टैलंट को मीडियॉकर लोग इसी का शिकार बता देते हैं और वर्चुअल इमोशनल लिंचिंग करते हैं। इसके बाद कंगना को एक न्यूरोसाइंटिस्ट ने जवाब देते हुए लिखा, क्या हर बात पर अपनी राय देना जरूरी है? जब तक सही जानकारी और अनुभव न हो तब तक अपने दायरे में रहना चाहिए।

डॉक्टर्स से कंगना ने सवाल किए 
डॉक्टर पर पलटवार करते हुए कंगना ने ट्वीट किया और पूछा कि क्या कोई ब्लड रिपोर्ट मानसिक बीमारी को एक्सप्लेन कर सकती है? अगर मैं डिप्रेस हूं तो क्या मेरी ब्लड या स्कैन रिपोर्ट किसी स्वस्थ इंसान से अलग होगी? क्या एमआरआई रिपोर्ट में बाइपोलर या कोई साइकोलॉजिकल बीमारी दिखती है?

मिला कंगना को जवाब 
इसके बाद कंगना को कई डॉक्टर्स ने जवाब दिया। इसी बीच राहुल नाम के एक डॉक्टर ने कहा कि इनको छोड़िए। उन्हें वाइट मैटर, ग्रे मैटर, न्यूरोट्रांसमिटर और उनके इंटरैक्शन के बारे में कुछ नहीं पता है। ये वही लोग हैं जो धार्मिक बातों को बिना किसी प्रूफ के मान लेते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ जैसी सीरियस चीज के लिए सबूत मांगते हैं।
साइंस स्टूडेंट रही हूं-कंगना ने कहा 
डॉक्टर के जवाब पर कंगना ने कहा कि मुझे ग्रे मैटर, न्यूरॉन्स और उनके इंटरैक्शन के बारे में बता है। मैं साइंस स्टूडेंट रही हूं, ब्रेन पर प्रॉजेक्ट किया है, दिमाग का 3 डी मॉडल भी बनाया है। मैंने ह्यूमन साइकॉलजी पर प्राइवेट ट्यूशंस भी लिए हैं।


यूजर ने कहा- सब पता है तुमको 
इस पर कंगना को जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा कि साइकियाट्रिस्ट के पास जाने को साइकॉलजी में प्राइवेट ट्यूशन के तौर पर नहीं गिना जा सकता। तुमको तो हर चीज और हर किसी के बारे में सब पता है।

कंगना ने कहा- तकलीफ है कोई?
यूजर को जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि मैंने न्यूयॉर्क में स्क्रीन राइटिंग का कोर्स किया है जिसमें ह्यूमन साइकॉलजी 6 महीने के कोर्स का हिस्सा था। मैंने 2 साल के लिए इस कोर्स को पढ़ा था। मुझे भले ही सब कुछ ना पता हो पर काफी कुछ पता है, क्या इससे कोई तकलीफ है?
मीम्स बनने लगे 
सोशल मीडिया पर कंगना के इस जवाब के बाद उनके मीम्स ट्रेंड होना शुरू हो गए। 

Desk Team