बॉलीवुड ‘क्वीन’ कंगना रनौत अपनी अभिनय प्रतिभा से लगभग डेढ़ दशक से फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन करती आ रही हैं। आज यानी सोमवार को कंगना का जन्मदिन है। हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव की बाला कंगना अब राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री बन गई हैं। बॉलीवुड के अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव देख चुकीं कंगना की कुछ फिल्में हैं-
गैंगस्टर (2006) :
अनुराग बसु निर्देशित यह फिल्म एक गैंगस्टर की प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें रोमांस, दर्द और ट्विस्ट, सारे मसाले हैं। इसमें इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी हैं।
लाइफ इन ए मेट्रो (2007) :
मुंबई पर आधारित इस फिल्म में नौ लोगों के जीवन की कहानियां दिखाई गई हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, के के, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, शरमन जोशी, शाइनी आहूजा और धर्मेंद्र भी हैं।
फैशन (2008) :
यह फिल्म छोटे शहर की एक महत्वाकांक्षी लड़की मेघना माथुर (प्रियंका चोपड़ा) के बारे में है जो एक सुपर मॉडल के रूप में फैशन उद्योग में बड़ा नाम बनना चाहती है। कंगना ने इस फिल्म में सहायक किरदार निभाया है।
तनु वेड्स मनु (2011) :
इस फिल्म में दो पूरी तरह से विपरीत लोगों की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिनका नाम तनु और मनु है। साल 2011 में आई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। इसमें आर. माधवन, जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर ने भी अभिनय किया है।
क्वीन (2014) :
इस फिल्म में एक ऐसी रानी की कहानी बताई गई है, जिसका मंगेतर शादी से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ देता है। ऐसे में रानी अपना बैग पैक करती है और पहले से बुक हनीमून टूर के लिए यूरोप की यात्रा पर निकल पड़ती है।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015) :
यह फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ का सीक्वल है। फिल्म तनु (कंगना) और मनु के (आर. माधवन) विवाह के चार साल बाद शुरू होती है। वे अलग हो जाते हैं, लेकिन अभी भी उनके मन में एक दूसरे के लिए भावनाएं रहती हैं। फिल्म में कंगना की दोहरी भूमिका है। उनकी दूसरी भूमिका का नाम दत्तो रहता है, जो वह एक महत्वाकांक्षी हरियाणवी लड़की रहती है।
मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ (2019) :
‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ (2019) के माध्यम से कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई की कहानी को रुपहले पर्दे पर जीवंत किया है। कंगना और राधाकृष्ण जगरलामुदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेरॉय, डैनी डेंजोंगप्पा और अंकिता लोखंडे भी हैं।