पाकिस्तान में शो रद्द करने पर जावेद अख़्तर-शबाना आज़मी के ऊपर जमकर बरसी कंगना रनौत !

Summary :

पुलवामा हमले के बाद जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने पाकिस्तान में होने वाले बड़े शो को कैंसिल कर दिया है पर कंगना रनौत ने उनपर निशाना साधा है

बीते गुरूवार 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन आतंकी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हुए है और देशभर में लोग इस कायराना हमले का बदला लेने की मांग लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। इस दुखद घड़ी में आम लोग, सेलिब्रिटीज और बॉलीवुड हस्तियां भी काफी गुस्से में है।

कंगना रनौत

आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा की थी और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की है। इस हमले के बाद जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने पाकिस्तान में होने वाले बड़े शो को कैंसिल कर दिया है पर कंगना रनौत ने उनपर निशाना साधा है और खूब खरी खोटी सुनाई है।

कंगना रनौत

बीते दिनों एक इंटरव्यू में जब कंगना रनौत से पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने पाकिस्तान पर जमकर अपना गुस्सा निकाला साथ ही जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बारे में पूछे जाने पर तो इन सीनियर कलाकारों पर बरस पड़ी।

जावेद अख़्तर-शबाना आज़मी

कंगना रनौत का कहना है की जावेद अख्तर और शबाना आज़मी जैसे लोग पाकिस्तान परस्त लोगों को सपोर्ट करते है और भारत तेरे टुकड़े होंगे गैंग्स को प्रमोट करते हैं। साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों को यहाँ काम करने देने की पैरवी करते है। अब ये लोग अपना चेहरा छुपाने में लगे हुए है पर ये देश सब देख रहा है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे लोग है और भारत विरोधी है पर जिस समय पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात सामने है ये लोग खुद को सही साबित करने में लगे है।

कंगना रनौत

कंगना का कहना है की इस नाजुक मौके पर भारत को एकजुट होकर पाकिस्तान और आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए और जल्द से जल्द कोई बड़ा एक्शन लेना होगा वरना हमारी खामोशी को हमारी कायरता समझ लिया जाएगा. आज भारत लहूलुहान है…’

कंगना रनौत

आपको बात दें कंगना रनौत के पुलवामा आतंकी हमले की खबर सुनते ही अपनी फिल्म मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी कैंसिल कर दी थी और उनका कहना है की वो इस वक्त शहीद जवानों के परिवार का साथ देना चाहती है।

LIVE : पुलवामा हमले के शहीदों को अंतिम विदाई, रोकी गई ट्रेन

Desk Team