बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत अक्सर बॉलीवुड और देश से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। अभी तक वो बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर खुल कर बात करती थी। अब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक और बड़ी समस्या के बारे में फैंस को बताया है।
आपको बता दे, कंगना इन दिनों अपनी नई फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने देर रात काम करने को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।
कंगान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर बताया है कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें देर रात की शिफ्ट काफी भयानक लगती हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नेपोटिज्म और मूवी माफिया के बीच एक कलाकार होने के तौर पर सबसे भयानक चीज नाइट शिफ्ट में काम करना है। जब सूरज उग रहा होता है तब आप सोते हैं, आपका बॉडी क्लॉक और फूड साइकल बिगड़ जाता है। पहली कुछ रातों से मुझे भूख नहीं लगती और खुद को भटका हुआ महसूस करती हूं। मेरी बॉडी को इसकी आदत पड़ने का इंतजार कर रही हूं, ट्विटर पर क्या समाचार है?'
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के फैंस भी ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।