बॉलीवुड की पंगा क्वनी कंगना रनौट अपने बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती हैं। देश के कई मुद्दों पर बिना डरे एक्ट्रेस अपनी राय रखती हुई नजर आती हैं। जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार वह अपने किसी बयान के कारण सुर्खियों में नहीं बनी हैं। दरअसल इस साल की दिवाली उनके घर डबल खुशियां लेकर आई है।
बीते दिनों कंगना रनौत के सगे भाई अक्षय रनौत शादी के बंधन में बंध गए हैं। हरियाणा की रितु सांगवान से अक्षय की शादी हुई है। खबरों के मुताबिक, पेशे से एक डॉक्टर कंगना की भाभी रितु हैं। उदयपुर के द लीला पैलेस में कंगना के भाई अक्षय की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है।
सोशल मीडिया पर भाई की शादी की रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज कंगना और रंगोली चंदेल ने साझा की हैं। कंगना की यह तस्वीरें फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं। बीते दिन कंगना ने अपनी भाभी का स्वागत घर पर किया। सोशल मीडिया पर भाभी के गृहप्रवेश की तस्वीर एक्ट्रेस ने साझा की है। ट्विटर पर कंगना रनौत ने भाई-भाई की शादी के बाद तस्वीर साझा की और फैन्स को अपने घर के नए और स्पेशल मेहमान के बारे में बताया और स्वागत किया।
ट्विटर पर भाई-भाभी की तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा, दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है। आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा कहते हैं। सबको दीपावली की शुभकामनाएं।
दीपावली के दिन महालक्ष्मी घर आती है, हमारे घर भी देवी आ रही है, आज हमारी भाभी पहली बार अपने घर आ रही है इस रस्म को अंदरेरा ( grihapravesh) कहते हैं, सबको दीपावली की शुभकामनाएँ #HappyDiwali2020 #दीपावली pic.twitter.com/SOFbPLxauZ
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 14, 2020
कंगना द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में भाई अक्षय, भाभी रितु और बहन रंगोली चंदेल दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान परिवार के सारे सदस्यों ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया। जबकि लाल जोड़े में कंगना की भाभी बैठी दिखाई दे रही हैं।
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और लीजेंड्री एक्ट्रेस जे जयललिता की बायोपिक थलायवी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का शेड्यूल कंगना ने खत्म कर लिया है। वहीं अपनी आगामी फिल्म तेजस की तैयारियां भी कंगना ने शुरु कर दी हैं।
इस फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में कंगना दिखाई देंगी। इसके अलावा फिल्म धाकड़ में भी कंगना शानदार एक्शन करती नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर लिखा था कि पहली बार ऑथेंटिक एक्शन एक्ट्रेस हिंदी सिनेमा को मिलेगी।