बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल अक्सर अपने बेबाक बयानों और अन्य सेलिब्रिटीज पर तीखे तंज कसने के लिए सुर्खियां बटोरती रहती है पर उनकी इसी बेबाकी को भड़काऊ और आपत्तिजनक मानते हुए ट्विटर की तरफ से उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद रंगोली ने अपना बयान भी लोगों के सामने रखा है।
.jpg)
बता दें , हाल ही में रंगोली चंदेल ने मुरादाबाद के पथराव की घटना के बारे में विवादास्पद ट्वीट पोस्ट किए थे। ये ट्वीट कुछ अन्य सेलिब्रिटीज को नागवार गुजरे। फिल्म निर्माता रीमा कागती ने मुंबई पुलिस को टैग करके रंगोली के एक पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया , जिसके बाद मामला और गरमा गया।

रीमा कागती का समर्थन करते हुए, कुबरा सैत ने भी पोस्ट शेयर किया और बताया कि उन्होंने भी रंगोली चंदेल को ब्लाक कर दिया है। इसके बाद फराह खान ने भी रंगोली चंदेल की निंदा करते हुए उन्हें ब्लाक कर दिया और साथ ही ट्विटर को उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की अपील भी की।

फराह खान ने रंगोली चंदेल का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद ट्विटर का शुक्रिया अदा किया और रंगोली चन्देल पर आरोप लगाये कि वो एक कम्युनिटी को निशाना बनाते हुए भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियां कर रही है। रंगोली चंदेल ने अपना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद आधिकारिक बयान जारी कर ट्विटर पर सारा दोष लगा दिया।

रंगोली ने कहा, “ट्विटर एक अमेरिकी प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह से पक्षपाती और भारत विरोधी है। आप हिंदू देवताओं का मजाक उड़ा सकते है ,प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आतंकवादी कहकर मजाक उड़ा सकते हैं लेकिन अगर आप लोगों के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पुलिस बल पर पथराव के बारे में कुछ कहते है तो आपका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है।”
.jpg)
रंगोली चंदेल ने आगे कहा , ‘ मुझे अपने दृष्टिकोण और ईमानदार राय के साथ इस तरह के किसी भी प्लेटफार्म को मशहूर बनाने की कोई इच्छा नहीं है, इसलिए मैं अपने अकाउंट को दोबारा एक्टिवेट नहीं कर रही हूं, मैं अपनी बहन की प्रवक्ता हूं और अब मैं डायरेक्ट इंटरव्यू के जरिये ही अपनी बात सामने रखूंगी। वो एक बड़ी स्टार है और लोगों तक उनकी बात पहुंचाने के लिए इस प्लेटफार्म के अलावा भी कई रास्ते है।’
.jpg)
सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर करने के अलावा, रंगोली अक्सर ट्विटर पर व्यंजनों को पोस्ट करने, मनोरंजक मीम्स फोटो शेयर करने और अपने फैन्स के साथ बातचीत करने के लिए ट्विटर का उपयोग करती है। कंगना रनौत इस समय अपनी बहन रंगोली और परिवार के साथ मनाली में हैं। जब से लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, तब से अभिनेत्री ने अपने हिमाचल निवास में शिफ्ट हो गयी है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



