कंगना रनौत की फ़िल्म धाकड़ इन दिनों सुर्खियों में है। एक्टर अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म का हिस्सा है, वो एक विलेन का किरदार इस फिल्म में निभाने वाले है। ऐसे में अब अर्जुन रामपाल का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जी हां, अब अर्जुन का लुक रिवील किया गया है, जिसमें अर्जुन काफ़ी डैशिंग मगर डेंजरस दिख रहे हैं। अर्जुन ने अपना लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया।
तांबई चेहरा, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन वाकई किलर लग रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा- बूम। बुराई को एक नया नाम मिल गया- रूद्रवीर। एक प्रतिनायक, जो ख़तरनाक, क़ातिल और उतना ही शांत है। धाकड़ इसी साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अर्जुन काफ़ी समय बाद किसी फ़िल्म में नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
आपको बता दे, धाकड़ एक एक्शन फ़िल्म है, जिसमें कंगना स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में हैं। कंगना इसे बॉलीवुड की पहले नायिका-प्रधान एक्शन फ़िल्म कह रही हैं। वही अर्जुन रामपाल लम्बे समय से ड्रग्स केस के चलते सुर्खियों में छाए हुए है। हालांकि अर्जुन का कहना है की जिस अर्जुन की तलाश NCB को है वो कोई और अर्जुन है।