बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली ने पिछले हफ्ते आलिया भट्ट के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट पर आरोप लगाए थे। इसके अलावा रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर कई सारे ट्वीटस करके एक बार फिर से आरोप लगाए हैं। रंगोली ने निर्माता महेश भट्ट पर आरोप लगाते हुए ट्वीट में कहा है कि फिल्म वोह लम्हे के प्रीमियर पर महेश भट्ट ने कंगना रनौत पर चप्पल फेंकी थी।
इतना ही नहीं रंगोली चंदेल ने अपने ट्वीट में आलिया भट्ट को प्रतिगामी भी कहा है। रंगोली चंदेल के इससे पहले ट्वीट्स पर आलिया भट्ट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा था कि लोग क्या कहे, लोग क्या ना करें, मुझे इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हर किसी को ये अधिकार है कि वे जो कुछ भी कहना चाहते हैं रह सकते हैं… मैं बस चुप रहुंगी। आलिया भट्ट के इस जवाब के बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने दोबारा से निशाना साधा है।
रंगोली ने एक बार फिर से साधा आलिया पर निशाना
रंगोली ने आलिया के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पहले ट्वीट में लिखा है कि लोग बेवकूफ हैं, वे देखते हैं कि कौन अकेला खड़ा है और फिल्म माफिया का गिरोह कहां है, इस समय और उम्र में ईमानदारी और पारदर्शिता को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है, इसलिए अपने मध्ययुगीन युग मेन चुप रहूंगी की कहानी को अपने तक रखें, कोर्ई जरूरत नहीं है इसे हर रोज वायरल करने की। रंगोली ने आलिया पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि कैसे उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उन्हें फिल्म में लेने के लिए भीख मांगी।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/Rangoli_A/status/1120587452782190594
रंगोली ने अपने आगे ट्वीट्स में लिखा कि दूसरों के काम और अवसरों को छीनना, भीख मांगना और निर्माताओं को खुद को कास्ट करने के लिए कहना, गेम खेलना और बैक हैंड पीआर करने वाली फिल्मों को हथियाने के लिए कनेक्शन का उपयोग करना और फिल्म के सेट पर एक भेड़ की तरह व्यवहार करना, जैसे कि लोग बेवकूफ हैं इस माध्यम में न देखें।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/Rangoli_A/status/1120587675592007682
इसके अलावा रंगोली ने अपने ट्वीट में आखिर करण जौहर को आलिया का प्रतिगामी भी कहा और दोनों पर अपनी भड़ास भी निकाली है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि जब पूरी दुनिया ये कह रही है कि हम बोलेंगे और ऐसे में आलिया जी कहती हैं कि मैं चुप रहूंगी और जुल्म सहूंगी। ये कितना प्रतिगामी लग रहा है।
यहां पढ़ें ट्विटर का पोस्ट: https://twitter.com/Rangoli_A/status/1120596318009929728
इससे पहले कंगना ने आलिया भट्ट को उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म गली बॉय में उनके अभिनय की बहुत आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने औसत दर्जे का अभिनय किया था। इतना ही नहीं आलिया को करण जौहर की कठपुतली भी कहा गया था।


Download Android App
Download iOS App










