कोरोना संकट के बीच अब हाल ही में आंध्र प्रदेश के विजाग में केमिकल प्लांट में गैस लीक होने की वजह से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी है,जबकि इससे 1000 से ज्यादा लोग इससे बीमार पड़ चुके हैं। वहीं केमिकल दुर्घटना के चलते 200 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब ऐसे में इस घटना को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें एक नाम मशहूर सिंगर कनिका कपूर का भी शामिल है। हालांकि कनिका कपूर के ट्वीट करना लोगों को रास नहीं आया तभी तो यूज़र्स ने बेबी डॉल कनिका कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
ट्रोलर्स की चपेट में आई कनिका कपूर…
Prayers for #Visakhapatnam 🙏 #VizagGasLeakage
— kanika kapoor (@TheKanikakapoor) May 7, 2020
कनिका कपूर ने विजाग गैस रिसाव की घटना पर ट्वीट करके लिखा, विशाखापट्टनम और विजाग गैस रिसाव के शिकार लोगों के लिए दुआएं। वैसे तो सिंगर ने अपना ये ट्वीट संवेदना जाहिर करने के लिए किया था,मगर सोशल मीडिया की जनता चुटकी लेने से भला कहां बाज आती है,इसी वजह से कनिका को भी निशाने पर ले लिया गया। ऐसे में एक ट्रोलर ने लिखा-ओ दीदी, आप घर में ही क्वारंटीन रहना। अभी बर्थडे पार्टी और फैमिली पार्टी मनाने के लिए बाहर मत जाना.. खैर मजाक कर रहा हूं। आपको दोबारा देखकर बेहद खुशी हुई। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। गॉड ब्लेस यू।
ओ दीदी, आप घर में ही quarantine रहना…. अभी birthday पार्टी और family पार्टी मनाने के लिए बाहर मत जाना…
Dii just kidding, happy to see you again… Stay at home, stay safe… God bless you…. ❤️…. 🙏🙏
— ABHISHEK ANAND (@abhishekanand_g) May 7, 2020
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, देश को कोरोना का प्रसाद बांटने वाली मैडम, आपको तो सलाखों के पीछे होना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा,अरे दीदी ये फालतू की संवेदना मत दिखाओ…हम सभी को आपके कारनामों के बारे में पता है। आप घर में ही रहो बस।
Arey didi ye Faltu ke Sympaty tweets nhi chalenge… We all know apke kaarname…aap ghar me hi raho bas… isse jayada to aapne akele hi jayada logo ko Gira dala hai..!!
Stay quarantined n Stay positive..— sourabh anand (@sourabhanand65) May 8, 2020
बता दें कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कनिका को ट्रोल ही किया जा रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट का समर्थन करते हुए घटना पर दुख जाहिर कर रहे हैं।
निकली थी कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि कनिका कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो चुकी हैं। वह लखनऊ की पहली कोरोना संक्रमित थी। 9 मार्च को लंदन से देश वापस लौटी कनिका कपूर पहले घर गई और फिर दो दिन तक होटल ताज में रुकी थी। कनिका ने कोरोना संक्रमित होते हुए भी एक इवेंट में शामिल हुई। वैसे अब कनिका कपूर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।