मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो इन दिनों टीआरपी में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उनके फैंस के लिए एक और ख़ुशी की बात सामने आ रही है और वो ये की कपिल शर्मा ने अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया है।
कपिल शर्मा भारत के सबसे अच्छे कॉमेडियंस में से एक है जो इंडस्ट्री में बिना किसी गॉड फादर के कामयाबी के उस मुकाम पर पहुंचे है जिसके बारे में लोग सिर्फ सपने देखते है। कुछ विवादों को किनारे रख दें तो कपिल ने सिर्फ सफलता का पाठ दोहराया है।
कपिल शर्मा ने बीते साल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की है और करीब 1 साल के ब्रेक के बाद टीवी जगत में दुबारा वापसी की है। शादी के बाद से उनके करियर ने लगातार कामयाबी हासिल की है और एक समय जब कपिल को डूबा हुआ सूरज समझा जाने लगा था पर कपिल ने शानदार वापसी की।
कपिल शर्मा को वर्ल्ड बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडियन के लिए सम्मानित किया गया। कपिल शर्मा ने इसके बारे में एक स्टोरी अपलोड की, जहां उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को इसके लिए धन्यवाद दिया।
कपिल ने बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की थी और बढ़ते बढ़ते वो फिल्म अभिनेता तक बन गए है। भले ही उनकी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूँ’ के अलावा कोई फिल्म खास न चली हो पर वो खुद को साबित कर चुके है।
बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा ये सम्मान दिया जाना कपिल के करियर के लिए एक माइल स्टोन है जो उनके फैंस के लिए भी बेहद अच्छी खबर है। आपको बता दें कपिल के शो को इस बार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है और ये शो में इन दिनों अर्चना पूर्ण सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू की जगह ले ली है।


Download Android App
Download iOS App









