हार्दिक पांड्या – केएल राहुल विवाद में करण जौहर खुद को मानते है दोषी, मांगी माफ़ी !

Summary :

खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं। करण के शो ‘कॉफी विद करण’ पर ही हार्दिक और राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिए थे, जिसके बाद इन दोनों की काफी आलोचना हुई थी और बीसीसीआई ने इन दोनों को प्रतिबंधित कर दिया था।

करण जौहर, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

उन्होंने कहा, मुझे कहना पड़ेगा कि मैं इसके लिए जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा शो था। मेरा प्लटेफॉर्म था। मैंने उन्हें मेहमान की तरह बुलाया था इसलिए इस शो के जो भी परिणाम होते हैं वो मेरी जिम्मेदारी हैं। मैं कई रातों तक सोया नहीं सिर्फ इस बात को सोचते हुए कि मैं कैसे इस नुकसान की भरपाई करूं, कौन मेरी बात सुनेगा।

करण जौहर, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

करण ने कहा, यह अब उस मुकाम पर है, जहां मेरा कोई नियंत्रण नहीं है। मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने आप को बचा नहीं रहा लेकिन जो सवाल मैंने उन दो से पूछे वही सवाल मैंने हर किसी से पूछे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट शो पर आई थीं, मैंने उनसे भी यह सवाल पूछे थे।

करण जौहर, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

करण के शो पर पांड्या और राहुल ने अपनी निजी जिदगी की कुछ बातों को सार्वजनिक किया था। करण के इस शो पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शिरकत कर चुके हैं।

 हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

फिल्म निर्माता ने कहा, सवालों के जो जबाव आते हैं उन पर मेरा नियंत्रण नहीं रहता। शो में एक कंट्रोल रूम है जहां 16-17 लड़कियां रहती हैं। शो ‘कॉफी विद करण’ पूरा महिलाओं के द्वारा ही चलाया जाता है और सिर्फ मैं ही वहां एक पुरुष हूं। पांड्या और राहुल के साथ जो हुआ उसका मुझे पछतावा है।

हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

इस शो के बाद इन दोनों क्रिकेटरों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत भेज दिया गया था। यह दोनों भारतीय टीम के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने गए थे।

करण जौहर, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

करण ने कहा, मैं टीआरपी की परवाह नहीं करता। लोगबाग नहीं समझते की अंग्रेजी भाषा का शो कभी भी रेटिंग्स पर निर्भर नहीं रहते। हम कहीं से कहीं तक रेटिंग्स की रडार पर नहीं हैं। यह मेरा शो है और मैं कहना चाहता हूं कि कई बार इसमें कुछ ओछी बातें हो जाती हैं, कुछ बकबास, और अपमान जनक बातें हो जाती हैं, लेकिन हमारा मंत्र है ‘स्टॉप मेकिंग सेंस’।

हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल

उन्होंने कहा, लेकिन उस एपिसोड में जो हुआ, मैं उन बातों को सही नहीं ठहरा रहा हूं। मैं कह रहा हूं कि यह शायद वैसी चीज थी जिसने सीमाएं लांघ दीं और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं क्योंकि यह मेरा शो था, जहां यह सब हुआ। मुझे लगता है कि दोनों लड़कों ने सजा भुगत ली है।

करण जौहर, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुलकरण ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एपिसोड की शूटिंग को लेकर सचेत रहेंगे। उन्होंने कहा, मैं अब इस तरह के सवाल पूछने से डरूंगा।उनसे पूछा गया कि क्या क्रिकेट खिलाड़ी उनकी सूची में से हट गए हैं तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं उनकी सूची से हट गया हूं।

सोनू निगम ने सेल्फी लेने के दौरान मरोड़ा फैन का हाथ, लोगों ने कहा घमंडी और…

Desk Team