मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रूही 7 फरवरी 2021 को चार साल के हो गए हैं। अपने बच्चों के चौथे जन्मदिन के खास मौके पर करण जौहर ने एक शानदार पार्टी का अयोजन किया था,जिसमें कई फिल्मी हस्तियां अपने बच्चों संग पार्टी में पहुंचे।
दरअसल सोशल मीडिया पर यश और रूही के बर्थडे पार्टी की कई सारी फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें फैंस अपने पसंदीदा अभिनेताओं और उनके बच्चों को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं। वहीं जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली करीना कपूर भी करण जौहर के बच्चों के बर्थडे पार्टी का हिस्सा रही। जी हां दरअसल करीना अपने लाड़ले बेटे तैमूर को पार्टी में लेकर पहुंची।
करीना के अलावा नेहा धूपिया अपने पति अंगद और बेटी मेहर संग करण के बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंची। वहीं तुषार कपूर अपने बेटे लक्ष्य के साथ बर्थडे पार्टी एन्जॉय करने के लिए आए थे।
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपने बेटे अबराम के साथ पहुंची। वहीं एकता कपूर अपने बेटे रवि के साथ पहुंची।
करण जौहर के घर पर रानी मुखर्जी,मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी,फिल्म प्रड्यूसर आरती शेट्टी,नताशा पूनावाला आदि सेलेब्स पहुंचे।
वहीं करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके यश और रूही को बर्थडे विश किया था। इस दौरान करण ने बच्चों का एक टूडल्स वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एक ओर अपने बच्चों को बर्थडे विश करते दिखाई दिए तो दूसरी ओर यश और रूही करण जौहर के चमकीले कपड़ों का मजाक उड़ाते नजर आए।
इस वीडियो में आप बखूबी देख सकते हैं करण अपने बच्चों को बर्थडे विश करते हैं। तब बच्चे कहते हैं हम आपके कपड़े देख-देखकर थक गए हैं। बहुत चमकीले हैं। वहीं बच्चों की इस बात पर करण कहते हैं रूही आपके भी तो शॉट्र्स इतने चमकीले हैं और करण की इस बात को सुनकर रूही चुप हो जाती है। इसके बाद करण यश और रूही से कहते हैं कि वीडियो पर चलो टूडल्स बोलो। दोनों टूडल्स बोलते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है।