Karan Johar को ट्रोलर ने कहा ‘नेपोटिज्म के मुल्ले’, शख्स को बदले में मिला धांसू जवाब

Summary :

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है। इसके साथ ही करण जौहर हमेशा नेपोटिज्म को लेकर

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर Karan Johar ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी है। इसके साथ ही करण जौहर हमेशा नेपोटिज्म को लेकर भी कई बार सुर्खियों का विषय बने हैं। करण जौहर ने बीते दो दिन पहले फिल्म गली बॉय की कामयाबी के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिखी थी जिसपर एक सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें ‘नेपोटिजम के मुल्ले’ का कमेंट कर उन्हें ट्रोल करने की पूरी कोशिश की है।

इंडियन होम्स के नाम से चल रहे इस ट्विटर हैंडल से फिल्म मेकर करण जौहर के पोस्ट पर यह कमेंट किया गया है जिसका जवाब Karan Johar ने बेहद दिलकश अंदाज में दिया है। इस कमेंट के जवाब में करण ने लिखा,’चुप कर और पिक्चर देख।’

 

यहां पढ़े ट्वीटर पोस्ट:https://twitter.com/karanjohar/status/1097738111285551104

Karan Johar ने अपने ट्विटर पर फिल्म गली बॉय की कामयाबी के बाद पोस्ट करते हुए लिखा था ‘काश ट्विटर पर 280 कैरेक्टर्स से ज्यादा लिखा जा सकता। दशक की मेरी पसंदीदा फिल्म और गली बॉय जैसी बेहतरीन फिल्म के बारे में अपने विचार बयां करने के लिए मुझे इंस्टाग्राम पर जाना पड़ा। जोया अख्तर मेरी फेवरिट फिल्ममेकर हैं। करण जौहर के इस पोस्ट पर यह कमेंट आया है जिसका जवाब करण ने बेहद कूल अंदाज में दिया है।

 

 

कई लोगों ने करण जौहर की प्रशंसा की है देखें नीचे कुछ लोगों के रिएक्शन…

1#

2#

3#

4#

5#

6#

7#

8#

9#

10#

11#

बता दें कि फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर ली है। वहीं आप सभी को ये भी मालूम होगा कि नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर बहुत बार चर्चा में रह चुके हैं। करण जौहर ने कई स्टार किड्स की बॉलीवुड में एंट्री भी करवाई है। हाल ही में करण जौहर अपनी आगामी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ आने वाली है जिसमें करण जौहर ने चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

बॉलीवुड के इन 8 सितारों के विदेशों में भी हैं आलीशान घर, देखे तस्वीरें

Desk Team