बॉलीवुड के मशहूर निर्माता करण जौहर आज, यानि 25 मई को अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहें हैं। अपने 50वें जन्मदिन को ग्रैंड और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें, करण जौहर आज मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक ग्रैंड पार्टी होस्ट करने वाले हैं। उनकी ग्रैंड पार्टीज़ अक्सर चर्चा में रहती है। हालांकि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते बॉलीवुड में बड़ी पार्टीज कम ही देखने को मिलीं है। आज करण जौहर के 50वें बर्थडे के मौके पर ग्रैंड पार्टी में कईं बड़े सेलेब्स शामिल हो सकते है।
आपको बता दें, इस ग्रैंड बर्थडे पार्टा के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर ने पार्टी की थीम से लेकर खाने तक की हर छोटी बड़ी चीजों पर खास ध्यान दिया है। इस पार्टी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने दो सेलिब्रिटी शेफ को भी शामिल किया है। जिनका नाम शेफ मारुत सिक्का और हर्षा किलाचंद है। खास बात ये है कि शेफ मारुत सिक्का पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, बराक ओबामा और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्री मनमोहन सिंह के लिए भी खाना बना चुके हैं। तो वहीं मुंबई की रहने वाली हर्षा अपने स्वादिष्ट मिठाइयों, क्रंची कुकीज़ और चॉकलेट्स के लिए काफी फेमस हैं।
इस पार्टी के गेस्ट लिस्ट की बात करें तो फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की स्टार कास्ट यानी अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान जैसे सितारे भी पार्टी में चार चांद लगाते दिखाई देंगें। और साथ ही करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी को और भी शानदार बनाने के लिए दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह संग कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौट रहीं हैं। साथ ही करीना कपूर, सिद्धार्थ मलहोत्रा, काजोल, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा भी शामिल होंगें।
इस ग्रैंड पार्टी की थीम की बात करें तो करण जौहर की इस पार्टी का नाम ‘ब्लैक एंड ब्लिंग’ रखा गया है। इस बैश का पूरा सेटअप अमृता महल द्वारा डिजाइन किया जाएगा। बता दें, इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’, ब्रहमास्त्र’ जैसी फिल्मों के सेट डिजाइन कर चुकी हैं। खबर है कि उनके बर्थडे बैश में सेट को लाल गुलाब से सजाया जायेगा। कहा जा रहा है कि करण की ये पार्टी काफी ग्रैंड लेवल पर की जा रही है, जो बॉलीवुड में ऐसी पार्टी अब तक नहीं हुई होगी।