हाल ही में डायरेक्टर Karan Johar के हमशक्ल की फोटो सामने आई है। इससे पहले कई और बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो भी देखने को मिली थी। बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि का एक गाना शेयर किया था जिसपर उस्मान नाम के एक व्यक्ति ने ट्वीट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि लोग कहते हैं मेरी शक्ल फिल्ममेकर करण जौहर से मिलती है।
https://instagram.com/p/BmPW-6Alu68/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_controlक्या ये सच है? इतना ही नहीं उस्मान की ये फोटो देखकर खुद करण भी काफी ज्यादा हैरान हो गए। फिर Karan Johar ने इस शख्स की फोटो पर रीट्वीट करते हुए लिखा कि कुछ ट्वीट्स मुझे स्पीचलैस कर देते हैं। यह उनमें से एक है। उस्मान बिल्कुल उनके जैसे दिखते हैं। उस्मान के सोशल मीडिया के मुताबिक वे पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
https://twitter.com/karanjohar/status/1035048363278983168 https://twitter.com/bajisitanren/status/1035048729282138112वहीं Karan Johar के इस ट्वीट को देखकर फैंस भी कहां शांत बैठने वाले थे उन्होंने ये फोटो देखकर कहां कि कुंभ के मेले में बिछड़े हुए भाई मिल गए है। तो वहीं किसी ने कहा कि यह उनका भूत है।
https://twitter.com/karanjohar/status/1035051114222313473जल्दी शुरू होने वाला है 'कॉफी विद करण' का नया सीजन
Karan Johar के फेमस शो 'कॉफी विद करण' का नया सीजन दोबारा शुरु होने वाला है। 21 अक्टूबर से इस शो का प्रीमियर होगा। करण के इस चैट शो में बॉलीवुड की जानी-मानी जोड़ियों को न्योता दिया जाता है, जहां उन्हें कई तरह के मजेदार सवालों से होकर गुजरना पड़ता है।
https://www.instagram.com/p/Bmn2899AAr1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_controlइन दिनों शो के लिए कई बड़ी जोड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। जैसे, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, जाहन्वी कपूर-ईशान खट्टर, शाहरुख खान-सलमान खान और कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सोनम कपूर आहूजा-आनंद आहूजा, वरुण धवन-नताशा आदि।

