बिग बॉस सीजन 15 के ग्रैंड फिनाले ने सबको हिला कर रख दिया। रिजल्ट कुछ ऐसा आया जिसका किसी को अंदाज़ा तक नहीं था। टॉप 3 तक पहुंचने के बाद करण कुंद्रा शो से बाहर हो गए। उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश विनर बन गईं। करण कुंद्रा ने अब ऐसा ट्वीट किया है जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह काफी दुखी हैं। करण ने ट्विटर पर लिखा है कि आज कई चीज़ोसे उनका भरोसा उठ गया। साथ ही लिखा है कि जो हुआ उससे उबरने में उनको वक्त लगेगा।
करण जब शो के बाद घर से बाहर आए थे तब भी चेहरे पर उतनी खुशी नहीं थी। अब उनके ट्वीट पर फैंस ने सपोर्ट किया है। कई लोगों ने बिग बॉस के फैसले पर नाराजगी भी जताई है। वहीं लग तो ऐसा रहा है कि वह ऊपरी मन से कह रहे हैं कि ट्रोफी घर आई है। असल में वह काफी हर्ट हैं।
I might take time to recover from what happened but I assure you I will.. and I promise you I will not disappoint you.. never again.. thank you my family!!!
— Karan Kundrra (@kkundrra) January 31, 2022
आपको बता दे, करण ने लिखा है- "आप सभी का साथ देने और मेरी पूरी जर्नी पर दया बनाए रखने के लिए बहुत-बहुत बड़ा धन्यवाद। देर से ट्वीट करने के लिए सॉरी। आज कई चीजों से भरोसा उठ गया लेकिन उम्मीद है कि खुद से भरोसा नहीं खोऊंगा। आप सभी मेरे लिए चट्टान की तरह खड़े रहे हैं। जो हुआ मुझे उससे उबरने में वक्त लग सकता है लेकिन मैं यकीन दिलाता हूं कि आपको निराश नहीं करूंगा... कभी नहीं... मेरी फैमिली आपका शुक्रिया।"
बता दें कि करण कुंद्रा सुबह-सुबह तेजस्वी प्रकाश के घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ तस्वीरें शेयर की हैं। वहां से आने के बाद ही उन्होंने ट्वीट किया। बिग बॉस में इस बार तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी बनी थी। दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए और मामला ब्रेकअप तक पहुंच गया। करण कुंद्रा के पेरेंट्स का कहना है कि अगर सब ठीक रहा तो दोनों की जल्दी शादी करवा देंगे।