लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

बेटी के साथ सुकून के पल बिताते नजर आए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा ने शेयर की क्यूट फोटो

बॉलीवुड के मोस्ट रोमंटिक कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल 12 नवंबर को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका दोनों ने नामकरण भी कर दिया हैं। दोनों ने बेटी का नाम ‘देवी’ रखा हैं। वही अब बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की क्यूट सी फोटो शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद आपका भी दिल पिघल जाएगा।

बॉलीवुड के मोस्ट रोमंटिक कपल कहे जाने वाले बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपने पेरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल 12 नवंबर को बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया था। जिसका दोनों ने नामकरण भी कर दिया हैं। दोनों ने बेटी का नाम ‘देवी’ रखा हैं। वही बिपाशा ने अभी तक अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई हैं। लेकिन अब बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की क्यूट सी फोटो शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद आपका भी दिल पिघल जाएगा। 
1670390684 317517722 5425520227574798 464491803759866276 n
दरअसल ये कपल पेरेंट्स बनने के बाद बेहद खुश हैं। मां बनने के कुछ दिन बाद ही बिपाशा ने ‘देवी’ को गोद में लिए अपनी एक तस्वीर साझा की थी, वहीं आज भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी राजकुमारी की एक बेहद ही क्यूट तस्वीर साझा की है। दरअसल, बिपाशा ने फोटोग्राफर बन करण और देवी यानी पापा-बेटी की एक क्यूट तस्वीर क्लिक की है। इस तस्वीर में दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। 
1670390772 305582119 5707681709308217 5728219377008431914 n
इस फोटो में बिपाशा की लाडली बेटी पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ सुकून से सोती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों बाप-बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। देवी के हाथों में पिंक कलर के गल्वस नजर आ रहे हैं और दोनों नन्हें हाथों से चेहरे को छिपाया हुआ है। 
1670390697 316701445 172036092100418 8690967583503982643 n
देवी और करण की यह प्यारी सी तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ये प्यार है…. माय हार्ट करण सिंह ग्रोवर और देवी #fatherdaughter #monkeylove #grateful #blessed #durgadurga #newparents वही करण और उनकी बेटी की सी क्यूट सी बॉन्डिंग को फैंस ढेरो प्यार दे रहे हैं। 

1670391017 whatsapp image 2022 12 07 at 10.59.48 am (1)
1670391025 whatsapp image 2022 12 07 at 10.59.48 am
और उनके इस क्यूट सी फोटो पर जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ये तस्वीर देखकर मेरी आंखे भर आई। किसी की नजर ना लगे। तो वही एक यूजर ने लिखा हैं की इंस्टाग्राम का ये सबसे खूबसूरत और सुकून वाला पोस्ट हैं ये। तो किसी ने सच्चा प्यार लिख कर पापा और बेटी की बॉन्डिंग पर प्यार जताया हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।