करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान आज यानी 20 दिसंबर को अपना तीसरा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। साल 2016 में पैदा हुए तैमूर अपने जन्म से ही मीडिया और पपराजी की आंखों का तारा रहे है। महज तीन साल की उम्र में तैमूर की लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

चाहे तैमूर घर पर हो , आउटिंग पर हो, एयरपोर्ट पर माता पिता के साथ स्पॉट किये जाए पर सुर्ख़ियों में हमेशा रहते है। सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें खूब वायरल होती है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

तैमूर भी अब मीडिया को अक्सर पोज़ देते और हाथ हिलाकर तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आते है और आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके लिए लाये तैमूर अली खान की कुछ शानदार तस्वीरें, जो बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही है।

कुछ समय पहले तैमूर की मॉम करीना कपूर खान से उनके लाडले बेटे के बर्थडे की प्लानिंग के बारे में सवाल किये गए तो उन्होंने बताया था कि इस बार तैमूर ने दो बर्थडे केक्स की डिमांड की है। बर्थडे मुंबई में ही मनाया जाएगा। करीना इन दिनों मुंबई में ही अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है और सैफ भी मुंबई में ही है।

करीना ने आगे कहा , ‘ पूरा परिवार तैमूर के जन्मदिन पर साथ रहेगा और इस मौके अपर हम 8-10 लोगों का छोटा सा गेट टुगेदर रखेंगे। उनसे दो केक की मांग की है जिसमे एक सांता और एक हल्क केक है। मैंने उससे पुछा, दो’ क्यों तो उसने कहा बस दो। ‘

तैमूर अली खान अक्सर अपने मॉम डैड के साथ सफर करते है और शूटिंग पर भी साथ जाते है। खासकर अपनी मॉम करीना के साथ तैमूर को ज्यादा स्पॉट किया जाता है। हाल ही में तैमूर, करीना के साथ चंडीगढ़ में स्पॉट हुए थे , जब करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए वहां पहुंची थी।
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना कपूर जल्द फिल्म गुड न्यूज़ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार , दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 27 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अब देखिये तैमूर अली खान की कुछ और खूबसूरत तस्वीरें :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.



Download Android App
Download iOS App



