बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान स्टार किड में सबसे लोकप्रिय किड में से एक हैं। तैमूर जितने लोकप्रिय हैं शायद ही बॉलीवुड का कोई ओर स्टार किड इतना मशहूर होगा।
करीना के लाडले बेटे तैमूर अली खान की दीवानगी सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। तैमूर को अक्सर देखकर ऐसा लगता है कि वह बहुत जल्दी बड़े हो रहे हैं। तैमुर अपने माता-पिता की ही तरह बहुत स्टाइलिश हैं।
सनग्लासेस में बेहद ही क्यूट लगे तैमूर अली खान
आज तैमूर को उनके मुंबई स्थिति घर के घर के बाहर अपने माता-पिता करीना और सैफ के साथ देखा गया। इस दौरान करीना और सैफ के लाडले ने शेड्स पहने हुए थे जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे थे। इस दौरान तैमूर ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहन रखी जिस पर कार्टून बने हुए थे और साथ उन्होंने नारंगी रंग की शॉर्टस पहने हुए थे। वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान ने नियोन ग्रीन कलर के शॉट्र्स पहने हुए थे और ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई थी।
करीना कपूर ने नीले रंग की टी-शर्ट और काले जीन्स पहने हुई थी। यह तीनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे थे। जब एक बार तैमूर दूसरी तरफ आ गया तो वह गेट की तरफ भागता हुआ दिखार्ई दिया। कैमरामैन ने दूरी बना रखी थी और उन्होंने तैमूर की कर्ई तस्वीरें अपने कैमरे में गैद कर लीं।
हाल ही में अरबाज खान केनए शो में करीना कपूर खान ने इंटरव्यू में कहा कि वह देश के लोगों का जुनून तैमूर की तरफ देखकर कभी चिंतित हो जाती है। क्योंकि अब तैमूर बढ़ा हो रहा है और वह कई लोगों से बातचीत भी करना शुरू हो गया है। करीना ने कहा तैमूर बहुत ही मिलनसार बच्चा है और उसका यह जेस्चर बहुत अच्छा है लेकिन वह उसके बारे में ङ्क्षचतित हो जाती हैं।
इसके अलावा उन्होंने ट्रोलर्स पर बात करते हुए कहा कि कैसे उन्हें और तैमूर को लोग ट्रोल करते हैं। करीना ने एक कमेंट पढ़ा जिसमें लिखा था, राष्ट्र तैमूर की क्यूटनेस देख कर थक जाएगा। करीना ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा, मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि राष्ट्र थक जाएगा और मुझे उम्मीद है कि एक दिन राष्ट्र थक जाएगा।


Download Android App
Download iOS App










