बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर खानदान की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हम सबको प्रभावित किया है। कपूर खानदान में जो शख्स पैदा होता है उसे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा सितारा बनाना होता है। करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार से लेकर छोटे कलाकार के साथ काम किया है। करीना इन सितारों से मिलने के लिए उत्सुक रहती थी।
बॉलीवुड में करीना ने फिल्म रिफ्यूजी से एंट्री की थी और इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने भी डेब्यू किया था। इस फिल्म ने खास बिजनेस नहीं किया था लेकिन करीना कपूर को बहुत पसंद किया। उसके बाद करीना को फिल्में मिलना शुरू हो गई। फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ काम किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद करीना और ऋतिक का अफेयर भी चल गया था। लेकिन कभी भी उनके इस रिश्ते की पुष्टि दोनों तरफ से नहीं हुई थी और उस समय ऋतिक भी शादीशुदा थे।
करीना कपूर ने बॉलीवुड में कई फ़िल्में की लेकिन उसमें से कुछ चली कुछ नहीं चली। फिर एक्टर शाहिद कपूर की करीना की जिंदगी में एंट्री हुई। खासतौर पर देखा गया है जब भी किसी के साथ स्टार्स का अफेयर चलता है तो वो अपने अफयर की खबर को कभी नहीं मानते। दरअसल इस मामले में करीना बाकी स्टार्स से अलग हैं उन्होंने अपने और शाहिद के साथ अफेयर की पुष्टि करी। करीना का नाम बेबो था और करिश्मा का नाम लोलो था तो पापा ने डोडो शाहिद बाबू का नाम रख दिया।
कपूर खानदान की लाडली करीना को नॉन वेज बहुत पसंद था लेकिन शाहिद कपूर के लिए उन्होंने नॉन वेज छोड़ दिया और वेजीटेरियन बन गई। दरअसल शाहिद कपूर वेजीटेरियन थे। हालांकि एक MMS भी दोनों का लीक हुआ था जिसके बाद तो बवाल मच गया था।
कुछ सालों तक करीना और शाहिद का रिश्ता चला। करीना के परिवार को भी शाहिद बहुत पसंद थे। लेकिन कुछ दिन बाद वो हो गया जिसने सोचा नहीं था मसलन दोनों का ब्रेकअप। उस दौरान दोनों जब वी मेट की शूटिंग कर रहे थे। वैसे तो दोनों की एक भी फिल्म साथ में नहीं चली लेकिन जब वी मेट सुपरहिट हुई थी।
शाहिद से ब्रेकअप के बाद यही सवाल उठा कि आखिर करीना की जिंदगी में अब कौन नया आ गया है। बात है साल 2007 अक्टूबर में जब लैक्मे फैशन वीक में अचानक से करीना ने सैफ अली खान के साथ एंट्री मारी थी और हर कोई हैरान रह गए थे और उसी दिन सैफ अली खान ये कबूल कर लेते हैं कि हम दोनों साथ हैं और खुश हैं। उसके बाद करीना और सैफ ने शादी कर ली और अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं।