मम्मी करीना कपूर Taimur के इस स्टाइल पर हो गई फिदा,कैमरा को दिए स्टाइलिश पोज

Summary :

बॉलीवुड में स्टार किड्स में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे Taimur  का जलवा तो आप सभी ने ही देखा होगा। इनकी सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड में स्टार किड्स में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे Taimur  का जलवा तो आप सभी ने ही देखा होगा। इनकी सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज से आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि तैमूर अब मीडिया की अटेंशन की लत लग गई है। जब भी वह कैमरे को देखते हैं तो वह काफी ज्यादा एक्टिव मोड में आ जाते हैं।

तैमूर ने कैमरा के आगे एक बार फिर दिए जबरदस्त पोज

आपको बता दें कि जैसे-जैसे Taimur  बड़े हो रहे हैं वैसे-वैसे ही उनकी शरारते भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। तैमूर अपने मां-पापा की तरह कैमरा  फ्रेंडली हो गए हैं।

हाल ही में Taimur  की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में तैमूर कैमरा देखते ही अपनी मम्मी करीना की गोद से नीचे उतरने की जिद करने में लगे हुए हैं।

https://www.instagram.com/p/BmBW_vKH6Sm/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

और नीचे उतरते ही कैमरा को पोज देने लगते हैं। तैमूर की इस क्यूट हरकत देखकर करीना और सैफ खुद हैरान रह जाते हैं। वहीं जैसे ही तैमूर स्टालिश पोज देता है ता वह दोनों हंसने लग जाते हैं।

 

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान आपने लाडले तैमूर के साथ सोहा अली खान के घर पहुंचे थे। Taimur  ने इस दौरान अपनी बुआ के घर अपनी कजिन बहन इनाया के साथ खूब मस्ती भी की।

इस दौरान Taimur  के फेस से नजर हटाना काफी मुश्किल हो रहा था क्योंकि वह बहुत क्यूट लग रहे थे साथ ही उन्होंने कैमरे को कई क्यूट से पोज भी दिए। 

Taimur Ali Khan की स्कूल फीस जानकर दंग रह जायेंगे आप

वहीं सैफ ने वीकेंड पर फुरसत के कुछ पल अपनी बहन के साथ बिताए। बता दें कि करीना रेड और सैफ ब्लू टी-शर्ट में नजर आए। बता दें कि करीना और सैफ हाल ही में लंदन में छुट्टिïयां बिताकर लौटे हैं।

Desk Team