बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस और फिटनेस के लिए जानी जाती है और खुद को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के लिए वो जिम में काफी पसीना बहाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे करीना एक्सरसाइज करती नजर आ रही है।

इस वीडियो में करीना के अलावा का छोटे नवाब तैमूर अली खान भी नजर आ रहे है और अपनी मम्मी करीना को एक्सरसाइज करते हुए बड़े ध्यान से देख रहे है। करीना कपूर के फैन क्लब ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है , “प्रिंस तैमूर अपनी मम्मी को एक्सरसाइज करते देख रहा है। ” फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर रहे है कि तैमूर भी जल्द ही फिटनेस एक्सपर्ट बन जायेगा।
हाल ही में करीना कपूर की ब्लैक कलर के गाउन ड्रेस में भी तस्वीरें काफी वायरल हो रही थी। ये तस्वीरें ‘लैक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले की है , जिसमे बेबो ने रैंप वाक किया था। इस शो थीम थी , ‘फ्री यॉर लिप्स (Free Your Lips)’, यानि अभिव्यक्ति की आजादी।

इवेंट शो के दौरान इंटरव्यू में करीना ने अपने जबरदस्त कॉन्फिडेंस का राज भी फैंस के साथ शेयर किया था। करीना कपूर ने कहा था कि उनका खुद पर विश्वास ही उनको आत्मविश्वास देता है।

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज़’ और इरफ़ान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आने वाली है। साथ ही वो डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में बतौर जज भी नजर आ रही है।



Download Android App
Download iOS App



