बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टार किड्स के बारे में बात की जाए तो सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान का नाम पहले नंबर पर आता है। तैमूर पपराजी और मीडिया के बीच जबरदस्त वायरल है और उनकी फैन फॉलोविंग भी किसी फिल्मस्टार से कम नहीं है।
अक्सर करीना और सैफ से तैमूर को लेकर काफी सवाल किये जाते है और मीडिया भी तैमूर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने में लगा रहता है। हाल ही में तैमूर की नैनी यानी केयरटेकर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा भी खुद तैमूर की मॉम करीना के किया है।
हाल ही ये खबर काफी वायरल हुई थी कि तैमूर की नैनी की सैलरी करीब 1.5 लाख रूपए है। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने किया है। दरअसल हाल ही में करीना अरबाज खान के चैट शो में पहुंची थी और यहां उनसे तैमूर को लेकर कई सवाल जवाब हुए।
अरबाज़ खान ने करीना से सवाल किया ,' खबर मिली है कि तैमूर अली खान की नैनी की सैलरी एक ब्यूरोक्रेट से भी ज्यादा है। क्या ये बात सच है ? करीना ने इस सवाल के जवाब में कहा - अच्छा !!, क्या सचमुच ऐसा है ? लोगों को ये खबर किसने दी ?
करीना कपूर खान ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा , 'अगर ऐसा है तो मिनिस्ट्री को भी इस बात का पता होगा। मेरा मानना है की सैलरी से ज्यादा इस बात की चिंता करनी चाहिए कि आपका बच्चा सुरक्षित हाथों में रहना चाहिए और खुश रहना चाहिए।
बता दें तैमूर के लिए पपराजी की इस भागदौड़ से कई बार करीना कपूर और सैफ भी परेशान हो जाते है। यहां तक की तैमूर भी कई बार कैमरा पर्सन्स को तस्वीरें खींचने से मना करते हुए दिखाई देते है, लेकिन तैमूर की लोकप्रियता के चलते वो सबकी आंखों का तारा भी बने हुए है।