बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सपुरस्टार सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान स्टारकिड की सुर्खियों में अक्सर छाया रहता है। तैमूर अली खान ज्यादातर बार मीडिया से रूबरू होते हैं और उनके बेहद क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धड़ल्ले से वायरल हो जाती हैं। वहीं मॉम करीना भी अपने साहबजादे तैमूर की फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
करीना ने की बेटे की तस्वीर शेयर
फिलहाल करीना गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। यहीं से उन्होंने बेटे तैमूर की एक नई तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर क्रिकेट खेलते हुए दिख रहे हैं। करीना कपूर द्घारा शेयर की गई इस तस्वीर में तैमूर अली खान अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिख रहे हैं।
दरअसल मंसूर अली खान भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर क्रिकेटर थे। तस्वीर में ब्लैक पेंट और टीशर्ट में नज़र आ रहे तैमूर बैट लिए खड़े बैटिंग कर रहे हैं। करीना कपूर ने बेटे तैमूर की यह तस्वीर शेयर करके इसके कैप्शन में लिखा,आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं। वैसे करीना-सैफ के लड़ले बेटे तैमूर की इस तस्वीर को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी पंसद कर रहे हैं,साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो करीना कपूर जल्दी ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देने वाली है। आमिर और करीना की यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होनी है। इस फिल्म के अलावा करीना ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म तख्त भी साइन की हुई है। फिल्म में करीना के अलावा अनिल कपूर,भूमि पेडनेकर ,विकी कौशल,आलिया भट्ट और रणवीर सिंह नजर आएंगे।
वहीं इससे पहले एक्ट्रेस दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में अहम भूमिका में नजर आई।