बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान से जुड़ी हर खबर जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर अदाकारा आज इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया है लोग उनकी हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते है। भले ही वो फिल्में करे या नहीं मगर करीना खुद को लाइमलाइट में रखना बखूबी जानती हैं। करीना की यही अदा उनके हर चाहने वाले को काफी पसंद आती है।
करीना कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार करते हैं। ना जाने कितने मेल फैंस की करीना कपूर क्रश रह चुकी हैं भले ही आज वो दो बच्चों की मां हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर इसका कोई असर देखने नहीं मिलता है। मगर क्या आपको बता है एक बॉलीवुड एक्टर पर करीना को भी क्रश था जिनकी फिल्में एक्ट्रेस कई-कई बार देखा करती थीं।
अगर आप सोच रहे हैं कि हम यहां करीना कपूर के पति सैफ अली खान की बात कर रहे हैं को आप गलत सोच रहे हैं। करीना ने अपने क्रश को लेकर एक बार खुद खुलासा किया था। आप ये जानकर हैरान मत होना कि करीना का क्रश कोई और नहीं, बल्कि ‘आशिकी’ फ़ेम राहुल रॉय थे। उस वक्त करीना को 90 के दशक के अभिनेता राहुल रॉय पर क्रश था और वो उन्हें काफी पसंद किया करती थीं।
दरअसल, एक बार डांस रियलिटी टीवी शो डांस इंडिया डांस में करीना कपूर से शो के होस्ट करण वाही ने उनसे उनके क्रश के नाम का खुलासा करने को कहा था। तब एक्ट्रेस ने बताया था कि एक यंगस्टर्स के तौर पर उन्हें राहुल रॉय बेहद पसंद थे और उन्होंने एक्टर की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ को 8 बार देख डाला था। वैसे इस बात में कोई हैरानी नहीं हैं कि उस वक्त राहुल रॉय करीना के क्रश थे क्योंकि ‘आशिकी’ के बाद एक्टर ना जाने कितने युवा दिलों के क्रश बन गए थे।
बता दें कि 1990 में रिलीज हुई फिल्म‘आशिकी’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। इस फ़िल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में थे। 90 के दशक की इस सुपर-डुपर हिट मूवी ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार कमाई की थी। इसके साथ ही राहुल रॉय रातों-रात लोगों के चेहते स्टार भी बन गये थे। फिल्म के गाने सबसे ज्यादा हिट हुए थे और आज भी ‘आशिकी’ के गाने लोग सुनना पसंद करते हैं।