मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और एक्टर विवेक ओबरॉय एक ही कॉलेज में पढ़ते थे आप भी सोच कर हैरान रह जाएंगे कि कपूर खानदान की लाडली और पटौदी खानदान की बहूरानी एक्ट्रेस करीना कपूर को कभी मदद की जरूरत पड़ सकती है जी हाँ एक बार ऐसा हुआ था, तब विवेक ओबेरॉय ने बेबो की मदद की थी। इस मदद से करीना कपूर भी हैरान रह गई थीं।
आपको बता दें कि मामला फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि कॉलेज के दिनों का है। बेबो के कॉलेज के दिनों में उनकी अटेंडेंस क्लियर कराने में विवेक ओबेरॉय ने उनकी काफी मदद की थी। करीना कपूर और विवेक ओबेरॉय मुंबई के मशहूर मीठीबाई कॉलेज में पढ़ते थे। विवेक कॉलेज में करीना से कुछ साल सीनियर थे। कॉलेज के दिनों में बेबो को अटेंडेंस में कुछ दिक्कत हो रही थी। इस दौरान विवेक ओबेरॉय आगे आए और चुटकियों में करीना की सारी टेंशन दूर कर दी।
एक मीडिया संस्थान से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने वह किस्सा याद कर बताया कि 'मुझे याद है कि बेबो नई-नई मेरे कॉलेज में आई थीं। मैं सीनियर था बेबो का। एक दो साल।' उन्होंने आगे कहा, 'बेबो को दिक्कत हो रही थी अटेंडेंस की। मैंने कहा, 'फिकर नॉट। अपुन है। उसके बाद मैं बेबो की सारी डिटेल्स लेकर गया और उनकी पूरी अटेंडेंस क्लियर कराके वापस आया।
विवेक ने आगे बताया कि जब मैं वापस आया तो यह देखकर बेबो हैरान हो गईं थीं, उन्होंने मुझसे पूछा- ये तुमने कैसे किया? तब मैंने कहा- खुश रहो, मजे में रहो।’ खास बात ये है कि कॉलेज के बाद दोनों ने ही बॉलीवुड में आने का फैसला किया। खास बात ये कि करीना और विवेक ओबेरॉय ने साथ में कई फिल्में की हैं। इनमें 'युवा', 'ओमकारा' और 'कुर्बान' जैसी फिल्में शामिल हैं।