पापाराजी के फेवरेट तैमूर अली खान का आज जन्मदिन है। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के लाडले सोशल मीडिया पर हमेशा ही छाए रहते हैं। स्टार किड्स की बात करें तो तैमूर की फैनफॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। वहीं मां करीना खान भी अपने बैटे के हर खूबसूरत पल को उनके फैंस के साथ साझा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
तैमूर अली खान का आज बर्थडे है। तैमूर के बर्थडे पर मां करीना ने एक वीडियो शेयर कर बेटे के लिए स्पेशल नोट लिखा है। इस वीडियो में आपको कभी तैमूर बर्फ में खेलते नजर आएंगे तो कभी गाय का चारा उठाते हुए। इस क्यूट वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने तैमूर को जिंदगी में हमेशा खुश रहने का मैसेज दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने तैमूर के डेडिकेशन और हार्डवर्क की तारीफ की है।
करीना ने लिखा, ‘मेरा बच्चा…मैं बहुत खुश हूं कि 4 साल की उम्र में तुम्हारे अंदर इतना डेडिकेशन है और तुम हर काम फोकस के साथ करते हो जैसे कि चारा उठाना और गाय को खिलाना। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें। लेकिन यह मत भूलना कि तुम्हें बर्फ का टेस्ट करना है, फूल तोड़ना है, ऊपर-नीचे कूदो, पेड़ पर चढ़ो और हां अपना पूरा केक खाओ।’
करीना ने आगे लिखा, ‘अपने सपनों के पीछे भागो और जिंदगी में वो सब करो जिससे तुम्हें खुशी मिले। तुम्हें कोई भी तुम्हारी अम्मा जितना प्यार नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे बेटा…मेरा टिम।’
वहीं इस तस्वीर के साथ करीना ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो कों तैमूर की कई सारी तस्वीरों को एक साथ जोड़कर बनाया गया है। करीना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वह कमेंट कर तैमूर को उनके आने वाले उज्जल भविष्य की ढेर सारी बधाईंयां भी दे रहे हैं। फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी तैमूर के उनके जन्मदिन पर उन्हें ढरों मैसेज कर विश कर रहे हैं।