जितनी लोकप्रियता अब तक करीना और सैफ के नन्हे बेटे तैमूर को मिली है शायद ही किसी और स्टार किड को मिली हो। तैमूर के जन्म से लेकर अब तक हर दिन कोई न कोई खबर आप सोशल मीडिया पर चर्चा में रही है। अब एक नयी ख़ुशख़बरी है तैमूर के लिए, और शायद किसी स्टार किड ऐसा पहली बार होगा। जी हाँ दरअसल तैमूर सिर्फ 8 माह की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। तैमूर को सबसे क्यूट स्टार किड तक कहा जा रहा है।
जी हां, सुनकर लगा न झटका. मुबंई मिरर की एक रिपोर्ट की मानें तो करीना की कमबैक फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में तैमूर नजर आ सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मुंबई मिरर को बताया है कि तैमूर का एक शॉट इस फिल्म में होगा और इसके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।
आपको बता दें इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और करीना इस फिल्म में अपने आप को फिट दिखाने के लिए गयम में खूब मेहनत कर रही है।
वीरे दी वेडिंग की टीम ने स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए करीना की प्रेग्नेंसी को भी स्क्रिप्ट में डालने का फैसला किया और इस तरह से तैमूर इस फिल्म का हिस्सा बनते नजर आ रहे हैं।
अभी इस फिल्म के हीरो का नाम फाइनल नहीं किया गया है पर सूत्रों के अनुसार ‘वीरे दी वेडिंग’ के मेकर्स एक्टर सुमित व्यास को लेने की बात कर रहे हैं।
इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के ऊपर आधारित है और इस फिल्म में के अलावा, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगे। करीना ने मीडिया को बताया की ये फिल्म लड़कियों को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है या यूं कहे असल मायनों में ये लड़कियों की फिल्म है। पर जो भी हो तैमूर का फ़िल्मी डेब्यू तो इस फिल्म से हो ही जाएगा।