करिश्मा कपूर के एक हसबेंड संजय कपूर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और इस बार वो अपने किसी अफेयर को लेकर नहीं बल्कि पांचवी बार पिता बनने को लेकर सुर्ख़ियों में है।
जी हाँ संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद बीते साल अप्रैल में प्रिया सचदेव से शादी की थी और इस कपल के घर बेबी बॉय हुआ है। साथ ही आपको बता दें संजय और प्रिया ने अपने बेबी बॉय का नाम भी बेहद यूनीक रखा है।
दोनों ने अपने बच्चे का नाम अजारियस रखा है। आपको बता दें संजय कपूर की ये तीसरी शादी है वहीँ प्रिया सचदेव की दूसरी शादी है। संजय कपूर ने सबसे पहले डिजाइनर नंदिता मथानी से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे है।
पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की और इनके साथ भी संजय कपूर के दो बच्चे है जिनके नाम समायरा और कियान हैं। भले ही संजय का करिश्मा से तलाक हो गया है पर दोनों अपने बच्चों के साथ अब भी छुट्टियां बिताते हुए देखे जाते है।
संजय कपूर और करिश्मा ने जब साल 2016 में अपनी 13 साल पुरानी शादी तोड़कर तलाक लिया था जब इस तलाक की वजह प्रिया सचदेव को ही बताया था और करिश्मा ने अपने केस में भी साफ़ किया था की प्रिया की वजह से उनका रिश्ता खराब चल रहा है।
आपको बता दें प्रिया सचदेव दूसरी बार माँ बनी है और पहली शादी से भी उनकी एक संतान है। प्रिया ने संजय से पहले होटल बिजनेस करने वाले विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम और प्रिया की एक बेटी है।
संजय कपूर जहाँ अपने वैवाहिक जीवन में खुश है वहीँ करिश्मा कपूर का नाम इन दिनों मशहूर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब तक इस रिश्ते की पुस्टि नहीं हो पायी है।


Download Android App
Download iOS App









