बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। बीते कुछ दिनों से कार्तिक सोशल मीडिया पर फैंस को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दे रहे थे। जिसके बाद से उनके फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि वह अपनी फिल्म की अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं लेकिन फैंस का अनुमान गलत साबित हुआ।
कार्तिक आर्यन के दीवाने फैंस उनकी नई फिल्म के ऐलान या किसी ब्रैंड एनडॉर्समेंट को लेकर कयास लगाने लगे थे। अब फिल्म स्टार ने आखिरकार इस सरप्राइज का खुलासा एक वीडियो रिलीज करके कर दिया है। कार्तिक किसी फिल्म की हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं बल्कि वह एक गेमिंग एप का हिस्सा बने हैं। जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक अलग अवतार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
कार्तिक अब एक एक्शन हीरो बन गए हैं और ब्रॉल यूनिवर्स का हिस्सा बन गए हैं। कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- अब मैं भी ब्रॉल स्टार। मुझे ब्रॉल यूनिवर्स में देखें। बताइए आप क्या सोच रहे हैं? अलग सा एक्शन।
कार्तिक का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 21 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर चुके हैं।
वर्कफ्रंट की बात करे तो कार्तिक आर्यन जल्द ही राम माधवानी की फिल्म धमाका में नजर आने वाले है। ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक एंकर की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चूका है। और फैंस को काफी पसंद भी आया।