पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है और साथ ही देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड का गठन किया है, जिसमें देश के नागरिक अपनी क्षमता अनुसार दान करके इस संकट की घड़ी में सहयोग कर सकते हैं। इस रिलीफ फंड की घोषणा के बाद कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने बढ़ चढ़कर सहायता राशि दान की है।

बॉलीवुड के यंग हार्टथ्रोब अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोनो वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम-केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने इस मदद के लिए एक्टर की खूब तारीफ की है।

कार्तिक आर्यन ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, “जो भी मैं हूं, जितना भी कमा पाया हूं वो सिर्फ भारत के लोगों की वजह से। मैं एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में डोनेट कर रहा हूं। मै लोगों से भी ये अपील करता हूं कि जितनी भी मुमकिन हो उतनी मदद करें।”
पीएम नरेंद्र मोदी के सहायता कोष की घोषणा करने के महज 20 मिनट बाद ही सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मदद के लिए पहल की थी। अक्षय कुमार संकट की घड़ी में सरकार के कोष में दान करने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी थे। उन्होंने शनिवार को 25 करोड़ रुपये का दान दिया था।
.jpg)
अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए, अन्य सितारों वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मनीष पॉल, कृति सनोन, गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और अन्य ने पीएम राहत कोष में दान दिया है। इस मामले में दक्षिण के सितारे पीछे नही रहे।
.jpg)
दूसरी ओर सलमान खान ने फिल्म उद्योग के उन 2500 दैनिक मजदूरों के समर्थन के लिए दान देने का फैसला किया, जिनका लॉकडाउन के कारण आय का कोई स्रोत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



