बॉलीवुड यंग अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते है। तभी तो एक्टर की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहे हैं। कहने को तो आर्यन ने बीटेक किया हुआ है, लेकिन पेशे से हैं एक्टर। वहीं उनकी सबसे ज्यादा फीमेल फैन फॉलोइंग है। हाल ही में मुंबई में कार्तिक आर्यन के घर के बाहर आज एक अजीब सी घटना हुई।
इस बात में कोई दोराए नहीं है कि कार्तिक आर्यन की लड़कियां बेहद दीवानी हैं। लेकिन उनके चाहने वाला ऐसा कर देंगे ये कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। जी हां, दरअसल बीते दिनों दो लड़कियां कार्तिक के घर के बाहर जाकर कार्तिक… कार्तिक… चिल्ला रही थीं। वे दोनों ही एक्टर से मिलना चाह रही थीं।
इन फीमेल फैंस के कई देर तक आवाज लगाने के कुछ देर बाद कार्तिक आर्यन इनकी विश को पूरा करने के लिए अपने घर के बाहर आए। जिसके बाद कार्तिक आर्यन ने दोनों के साथ फोटो क्लिक कराईं। वैसे ये दोनों लड़कियां सुबह से कार्तिक की एक झलक पाने के लिए इंताजर कर रही थीं।
वहीं अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बीच एक्टर ब्लैक जींस और प्रिंटेड हुडी में दिखाई दिए। व्हाइट नाइकी शूज एक्टर ने पहने थे और उन्होंने ब्लैक मास्क पहना हुआ था। फीमेल फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते हुए एक्टर ने दूरी बनाई और कोविड-19 गाइडलाइन्स का पूरा ख्याल रखा।
कार्तिक आर्यन कुछ वक्त पहले फिल्म ‘धमाका’ में दिखाई दिए थे। फिल्म में मृणाल ठाकुर साथ इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। राम माधवनी के निर्देशन में बनी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
बेशक कार्तिक आर्यन के हाथ से कुछ प्रोजेक्ट्स छूट गए हो, लेकिन उनके नाम मौजूदा समय में कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। एक्टर जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वह कियारा आडवाणी संग हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ का भी हिस्सा होंगे।