इस शुक्रवार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान स्टारर फिल्म लव आजकल बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गयी। इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बनी इस महत्वकांशी फिल्म से काफी उम्मीदें रखी गयी थी और बॉक्स ऑफिस के नतीजे देखकर इतना तो साफ़ है कि फिल्म को पहले दिन फैंस से शानदार रेस्पॉन्स मिला है।
इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन अपर साथ नजर आ रही है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई इस लवस्टोरी ड्रामा को लेकर पहले से ही काफी सुर्खियां थी और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी बटोरा है।

फिल्म को 80 से 90 प्रतिशत एडवांस बुकिंग मिली थी और शाम के ज्यादातर शोज हाउस फुल रहे। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार फिल्म लव आजकल ने पहले दिन करीब 12 करोड़ का दमदार कलेक्शन बटोरा है। वैलेंटाइन डे का मौका होने की वजह से फिल्म को अच्छी संख्या में युवा दर्शक मिले है।

हालांकि फिल्म को शुरूआती रिव्यु में खास रेस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर दी गयी अपनी प्रतिक्रया में फिल्म की कहानी को बेहद कमजोर बताया था। सारा और कार्तिक की एक्टिंग को सराहना मिली है और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 35 से 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

फिल्म समीक्षकों के अनुसार फिल्म को पहले दिन भले ही बम्पर ओपनिंग मिली हो पर दुसरे और तीसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है। क्रिटिक ने भी फिल्म को लेकर कोई खास प्रतिक्रया नहीं दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी कमाया को कितना आगे तक खींच पाती है।

बता दें फिल्म लव आजकल में दो अलग अलग दौर की लव स्टोरी दिखाई गयी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने वीर और जोई के किरदार निभाए है। फिल्म कार्तिक और सारा के अलावा रणदीप हुड्डा और आरुषि शर्मा भी अहम भूमिकाओं में है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



