दर्शकों के बीच शुरुआत से ही कसौटी जिंदगी की -2 बहुत फमेस रहा है। इस शो के किरदारों से लेकर शो के हर एपिसोड तक फैन्स इसके लिए बहुत एक्साइटेड रहे हैं। इस शो में अब एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है और शुरुआत से ही इस किरदार के लिए दर्शकों में बहुत चर्चा थी।
सीरियल के शुरु होने से पहले और अब तक इस किरदार के लिए कई सितारों के नाम सामने आ गए हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम मिस्टर बजाज के किरदार की बात कर रहे हैं। कसौटी जिंदगी की-2 में अब यह कंफर्म हो गया है कि अभिनेता करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज का किरदार निभाते हुए आपको दिखाई देंगे।
करण सिंह ग्रोवर निभा रहे हैं मिस्टर बजाज का किरदार
करण सिंह ग्रोवर का फस्र्ट लुक सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। टीवी पर इस शो के जरिए करण सिंह ग्रोवर दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के लुक में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। इस न्यू लुक में करण सिंह ग्रोवर ने पूरा ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है।
सोशल मीडिया पर करण सिंह ग्रोवर की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें उन्होंने हाईनेक के साथ कोट सूट पहना हुआ साथ मेचिंग जूते भी हैं।
इस शो में मिस्टर बजाज का लुक पिछले सीजन के शो जैसा ही है। कसौटी जिंदगी की-1 में यह किरदार रोनित रॉय ने निभाया था। करण सिंह ग्रोवर से जब उनके इस रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैंने कुछ सजेशन दिए थे लेकिन वो पसंद नहीं आए। ये पूरा लुक मेकर्स ने अप्रूव किया है।
इतना ही नहीं करण ने मिस्टर बजाज के अपने लुक पर बिपाशा का भी रिएक्शन बताते हुए कहा, इस लुक को देखने के बाद बिपाशा का रिएक्शन था कि मैं बहुत हॉट लग रहा हूं जो कि वो बहुत ही कम बोलती हैं। मिस्टर बजाज का किरदार ही इतना हॉट है कि उन्हें भी ये पसंद आ गया।
मिस्टर बजाज की एंट्री का मेगर्स ने पहले ही प्रोमो रिलीज कर दिया है। लेकिन उसमें करण सिंह ग्रोवर को दिखाया गया नहीं था। दर्शकों में मिस्टर बजाज के लुक को लेकर सस्पेंस बनाया हुआ था।