करीना कपूर खान दोबारा मां बन गई हैं। इस बार उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। यानी करीना दूसरे बच्चे की मां और अब सैफ अली खान चौथे बच्चे के पिता बन गए हैं। करीना कपूर खान को कल रात ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैफ अली खान और करीना कपूर ने अगस्त 2020 में एक बयान में घोषणा की थी कि वे दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी की बताई जा रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस के फैन बीते कुछ दिनों से इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर बीते काफी वक्त से खबरों का बाजार गर्म था। जिसके बाद बेबो की डिलवरी पर सभी की निगाहें टिकी थी। उनके डॉक्टरी रुटीन चैकअप की तस्वीरें भी खूब वायरल होती रही थी। अब बेबो के घर बेबी आने की खबरें सामने आनी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक खुद अदाकारा करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसका हमें इंतजार है।
इस बीच करीना कपूर खान और बेबी तैमूर अली खान की पहली तस्वीर जरूर बीते दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही। इस तस्वीर में सैफ अली खान नन्हें तैमूर और करीना पर प्यार लुटाते दिख रहे थे।
करीना कपूर खान अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान खूब एक्टिव रहीं। वो बीते एक-दिन पहले तक तक स्पॉट की गईं थी। करीना कपूर खान ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। तो इसी दौरान उन्होंने अपना चैट शो वॉट वुमैन वॉन्ट किया। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी पर एक किताब भी तैयार की है। जिसका नाम करीना कपूर खानज प्रेग्नेंसी बाइबल है जिसे इसी साल रिलीज किया जाएगा।